Indore Viral Wedding Invitation: इंदौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (Congress Leader) और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव यादव (Sadashiv Yadav) के नाम से शादी का एक फर्जी निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है. यह फर्जी कार्ड वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई और नेता ने इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया है. शादी के निमंत्रण जैसे निजी और संवेदनशील विषय का उपयोग कर इस तरह की फर्जी सामग्री वायरल किया जाना सुरक्षा तंत्र के लिए नई चुनौती बनकर सामने आया है. राजनीतिक हस्तियों के नाम का इस्तेमाल कर साइबर अपराध करने के बढ़ते तरीकों को लेकर विशेषज्ञ भी चिंतित हैं.
Indore Viral Wedding Invitation: कांग्रेस नेता
24 फरवरी की तारीख वाला फर्जी कार्ड वायरल, लिंक भी भेजा गया
मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर तेजी से फैले इस निमंत्रण पत्र में 24 फरवरी 2026 की तारीख डालकर लोगों को एक तथाकथित शादी समारोह में आमंत्रित किया गया था. कार्ड के साथ एक लिंक भी भेजा गया, जिसे क्लिक करने पर क्या खुलता है, इसकी जांच जारी है. सदाशिव यादव के नाम से वायरल इस कार्ड ने लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी. कई लोगों ने इसकी पुष्टि के लिए नेता से संपर्क भी किया.
Indore Viral Wedding Invitation: वायरल कार्ड
नेता बोले-मोबाइल या सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ
फर्जी कार्ड की जानकारी मिलते ही सदाशिव यादव ने तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि यह निमंत्रण पूरी तरह फर्जी है. उन्होंने आशंका जताई कि उनका मोबाइल फोन या सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर ऐसी भ्रामक सामग्री फैलाई गई है. उन्होंने अपने सभी परिचितों, रिश्तेदारों और समर्थकों से अपील की कि इस कार्ड या किसी भी संदिग्ध लिंक को न खोलें.
Indore Viral Wedding Invitation: कांग्रेस नेता की अपील
पुलिस और साइबर सेल कर रहे जांच
सदाशिव यादव ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने और साइबर सेल में दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने इसे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और गलत सूचना फैलाने की साजिश बताया है. फिलहाल पुलिस और साइबर सेल यह पता लगाने में लगे हैं कि यह फर्जी कार्ड किसने और किस उद्देश्य से बनाया और फैलाया. जांच अधिकारी सोशल मीडिया अकाउंट्स, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और लिंक की तकनीकी जांच कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Viral Video: धार में गढ़ कालिका माता मंदिर के सामने बारात में अश्लील डांस का आरोप; श्रद्धालुओं में नाराजगी
यह भी पढ़ें : 9वीं के स्टूडेंट को टीचर ने पीटा; सागर के मिशनरी स्कूल में होमवर्क नहीं दिखाने पर मिली सजा, केस दर्ज
यह भी पढ़ें : MP का वनतारा उज्जैन में होगा तैयार; CM मोहन ने कहा- दो जगहों पर वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर, जंगल जू सफारी भी
यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए