Indore: करोड़ों के जेवर से सजेगी बप्‍पा की मूर्ति, महपर्व में दिन-रात खुला रहेगा दरबार

Indore: बीते दिन यानी कि मंगलवार से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो गया है. इसके साथ ही हर जगह पर गणेश स्थापनाऔर गणेश पंडाल भी सजने शुरू हो गए हैं. इस मौके पर देश के मशहूर गणेश मंदिरों की सजावट और व्यवस्थाएं देखने लायक होती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

Indore Kharjana Mandir: बीते दिन यानी कि मंगलवार से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो गया है. इसके साथ ही हर जगह पर गणेश स्थापना और गणेश पंडाल भी सजने शुरू हो गए हैं. इस मौके पर देश के मशहूर गणेश मंदिरों की सजावट और व्यवस्थाएं देखने लायक होती हैं. यहां भक्तों की भारी भीड़ है और गणेश उत्सव के चलते गणपति बप्पा की विशेष सजावट की गई है. इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भी गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. खबरों की मानें तो, तीन दर्जन से ज्यादा हलवाई गणपति बप्पा के लिए मोदक बना रहे हैं. गणपति बप्पा की सजावट के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. 

करोड़ों के जेवर से सजेगी बप्‍पा की मूर्ति

10 दिवसीय गणेशोत्सव के लिए इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस साल भगवान गणेश को 25 लाख रुपये के आभूषणों से सजाया जाएगा. इन हीरे रत्नों और सोने के गहनों से गणपति बप्पा का खूबसूरत श्रृंगार किया जाएगा. साथ ही भगवान गणेश को सवा लाख मोदक का भोग लगाया जाएगा. साथ ही बताया जा रहा है कि गणपति बप्पा के दर्शन के लिए मंदिर के दरवाजे 10 दिनों तक लगातार 24 घंटे खुले रहेंगे. गणपति बप्पा को चढ़ाए जाने वाले सवा लाख मोदक 40 हलवाई की मदद से बनाए जा रहे हैं. भोग बनाने की एक खास बात यह है कि खजराना गणेश मंदिर में बीते 30 सालों से भोग-प्रसाद बनाने का काम एक ही परिवार कर रहा है. इसके अलावा यह प्रसाद मंदिर परिसर में ही बनाया जाता है. 

Advertisement

प्रतिदिन 2 से 3 लाख भक्त करेंगे दर्शन 

मालूम हो कि इंदौर का खजराना गणेश मंदिर बहुत प्रसिद्ध है.  गणेश उत्सव के दौरान इस मंदिर की शोभा अनोखी होती है.  गणेश मंदिर में हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. इस साल ऐसा अनुमान है कि गणेश उत्सव के दौरान खजराना मंदिर में हर दिन 2-3 लाख भक्त आ सकते हैं. इतने भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है. बारिश से निपटने के लिए मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक टिन शेड लगाई गईं. इसके अलावा पुलिस और सुरक्षा के लिए भी बड़े कदम उठाए गए हैं. 

यह भी पढ़ें : Indore : इंदौर के पंडाल में भगवान गणेश,108 अलग-अलग रूपों की मूर्तियां, देखें तस्वीरें


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.