विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने किए पीतांबरा पीठ के दर्शन, गोपनीय दौरे पर दतिया पहुंचे, 20 मिनट मंदिर में रुके

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था. वे मंदिर परिसर में करीब 20 मिनट तक रुके, इस दौरान उनके साथ सेना के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे.

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने किए पीतांबरा पीठ के दर्शन, गोपनीय दौरे पर दतिया पहुंचे, 20 मिनट मंदिर में रुके

सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बुधवार को गोपनीय दौरे पर मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पहुंचे. जहां, उन्होंने प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया. 

जानकारी के अनुसार, दतिया पहुंचे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सबसे पहले श्री पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने मां धूमावती मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की. 

Video: बीच सड़क पर दे दनादन, बेगम ने शौहर को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा 

भगवान शिव का किया जलाभिषेक 

धूमावती मंदिर में दर्शन करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर देश की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की. 

Indore Fire: घर जला... 'चिराग' बुझा, इंदौर आग में मां के साथ अजन्मे बच्चे की भी मौत, गर्भवती थी पुगलिया परिवार की बहू सिमरन

दौरे के दौरान थे सुरक्षा के इंतजाम 

जानकारी के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था. वे मंदिर परिसर में करीब 20 मिनट तक रुके, इस दौरान उनके साथ सेना के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के दौरे के दौरान मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे. पूजा-अर्चना के बाद लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सड़क मार्ग से झांसी के लिए रवाना हो गए. 

7 साल के प्यार के लिए दो बहनों ने बदला धर्म, हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमियों से की शादी, नए नाम रखे  

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close