Ind vs Pak T20 World Cup: भारत की जीत के लिए उज्जैन में पूजा, खिलाड़ियों की तस्वीर लेकर अंगारेश्वर महादेव का किया अभिषेक, खास क्यों?

Fans pray for Team India’s victory: मंदिर के पुजारी मनीष उपाध्याय के अनुसार, भगवान अंगारेश्वर मंगल का स्वरूप माने जाते हैं. हिंदू परंपरा में मंगल ग्रह को बल, पराक्रम, ऊर्जा और नेतृत्व का कारक माना जाता है. क्योंकि, मंगल ग्रहों का सेनापति भी है. इसलिए भारतीय टीम में शक्ति, ओजस और पराक्रम की वृद्धि के उद्देश्य से भगवान अंगारेश्वर का विशेष पूजन किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

India vs Pakistan Cricket Match: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) का सबसे बड़ा मुकाबला आज 15 फरवरी 2026 को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें पूरी तरह तैयार हैं. महाशिवरात्र पर होने वाले इस महामुकाबले को लेकर देशभर में काफी उत्साह है. भारतीय फैंस टीम इंडिया के जीत के लिए प्रर्थना कर रहे हैं. इस कड़ी में क्रिकेट प्रेमियों ने मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में विशेष पूजन किया.  

क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें हाथ में लेकर भगवान अंगारेश्वर का पंचामृत समेत अन्य पवित्र द्रव्यों से मंत्रोच्चार करते हुए अभिषेक किया और टीम इंडिया की जीत की कामना की.  इस दौरान पूजा में शामिल श्रद्धालुओं और पंडित ने भारत माता की जय ओर वंदे मातरम का नारे भी लगाए.   

क्यों खास है भगवान अंगारेश्वर की पूजा?

मंदिर के पुजारी मनीष उपाध्याय के अनुसार, भगवान अंगारेश्वर मंगल का स्वरूप माने जाते हैं. हिंदू परंपरा में मंगल ग्रह को बल, पराक्रम, ऊर्जा और नेतृत्व का कारक माना जाता है. क्योंकि, मंगल ग्रहों का सेनापति भी है. भारतीय टीम को शक्ति, ओजस और पराक्रम की वृद्धि देने के उद्देश्य से भगवान अंगारेश्वर का विशेष पूजन किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रार्थना है कि भारतीय खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास-पराक्रम के साथ मैदान में उतरें और पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पराजित कर देश को विजय का गौरव दिलाएं. 

मैच से पहले पूजा की परंपरा, खिलाड़ी भी महाकाल के भक्त   

बता दें कि भारत-पाकिस्तान या फिर फाइनल मैच से पहले हर बार क्रिकेट प्रेमी भारत की जीत के लिए महाकाल मंदिर, इच्छमन गणपति में पूजा करते हैं. साथ ही बगुलामुखी माता मंदिर में मिर्ची यज्ञ किया जाता है. भारतीय टीम के अधिकांश खिलाड़ी भी बाबा महाकाल के भक्त हैं. वे अक्सर बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं.   

Advertisement

Millet Food Festival:  किताब में भगवान राम और मां सीता के लिए आपत्तिजनक बातें, बिक्री पर मंडला मिलेट फेस्टिवल में बवाल 

टीम इंडिया जीती तो सुपर 8 स्टेज पर जगह पक्की 

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) का मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में मौजूद प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium Colombo) में खेला जाएगा. मैच शाम सात बजे शुरू होगा. इस महामुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन श्रीलंका मौसम विभाग ने बरसात नहीं होने का अनुमान जताया है. अगर, भारतीय टीम इस मैच में अपनी जीत पक्की करती है तो वह सुपर 8 स्टेज में अपनी सुरक्षित जगह पक्की कर लेगी. 

Advertisement

VIDEO: 2.30 बजे खुले महाकाल के पट, लाखों भक्तों की भीड़, 44 घंटे तक जागेंगे बाबा; कल दोपहर में क्यों होगी भस्म आरती?