विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2026

ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ा, फिर रस्सी से बांधकर की पिटाई; बरामद हुई सैकड़ों चाबियां  

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ग्रामीणों ने चोरी करने आए एक युवक को रंगे हाथों पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उसकी पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. दो आरोपी बाइक से फरार हो गए, जबकि पकड़े गए युवक के पास से सैकड़ों चाबियां बरामद हुईं.

ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ा, फिर रस्सी से बांधकर की पिटाई; बरामद हुई सैकड़ों चाबियां  

Thief Caught on Camera: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ग्रामीणों की सतर्कता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए अब गांव में छिपना आसान नहीं रहा. इंदार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरी की नीयत से पहुंचे तीन युवकों में से एक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोच लिया. चोर को रस्सी से बांधा गया, उसकी जमकर पिटाई की गई और बाद में पुलिस को सौंप दिया गया. उसके पास से मिली सैकड़ों चाबियों ने उसके शातिर होने की पोल भी खोल दी.

ग्रामीणों ने पकड़ा चोर, दो साथी फरार

इंदार थाना क्षेत्र में एक दुकान को निशाना बनाकर तीन युवक मोटरसाइकिल से चोरी करने पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने वारदात शुरू की, गांव वालों को इसकी भनक लग गई. देखते ही देखते ग्रामीण इकट्ठा हो गए और मौके पर दौड़ पड़े. घबराकर दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से भाग निकले, लेकिन एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया.

रस्सी से बांधकर की पिटाई, फिर पुलिस को बुलाया

जिस युवक को पकड़ा गया, उसे ग्रामीणों ने वहीं रस्सी से बांध दिया. गुस्से में लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की. हालांकि बाद में किसी अनहोनी से बचते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया और आरोपी को उनके हवाले कर दिया, ताकि कानून आगे की कार्रवाई कर सके.

आरोपी ने कबूल किया आपराध

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि चोरों ने आकाश यादव की दुकान को निशाना बनाया था. तीनों युवक मोटरसाइकिल से आए थे और मौका देखकर दुकान में घुसकर ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के चलते वे कामयाब नहीं हो सके.

बरामद हुई सैकड़ों चाबियां 

जब पुलिस की डायल‑112 टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से कई गुच्छों में बंधी सैकड़ों चाबियां मिलीं. इससे साफ पता चलता है कि यह युवक केवल साधारण चोर नहीं बल्कि ताले खोलने में माहिर एक शातिर अपराधी है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है, ताकि इलाके में हाल के समय में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा किया जा सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com