Video: टक्कर से 10 फीट दूर गिरी मासूम, फिर चढ़ी कार, इसके बाद भी बच्ची सुरक्षित... देखिए हैरान कर देने वाला वीडियो

MP News: रायसेन एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में कार चालक बच्ची को टक्कर मारता और उस पर कार चढ़ाते हुए देखा जा रहा है. इस बड़े हादसे के बाद भी बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Viral Video Raisen

Shocking Viral Video: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन (Raisen) से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक कार चालक एक छोटी बच्ची को जोरदार टक्कर मारकर भाग गया. यह टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची उछलकर 10 फीट दूर गिरी. कार सवार ने भागने के लिए कार रिवर्स किया. इस दौरान दोबारा कार बच्ची पर चढ़ गई. हैरान करने वाली बात यह है कि दो बार कार चढ़ने के बावजूद बच्ची को कुछ नहीं हुआ. इस पूरी घटना का फुटेज सीसीटीवी कैमरे (CCTV Footage) में कैद हो गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) हो रहा है.

Advertisement

यह पूरी घटना औबेदुल्लागंज अर्जुन नगर ब्रिज के सर्विस रोड की बताई जा रही है. इस घटना के बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर अस्पताल गए. फिलहाल बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है. उसे मामूली चोटें लगी हैं. वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही कार चालक की तलाश की जा रही है.

भागने की फिराक में था कार चालक

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, बच्ची अचानक कार के सामने आ गई जिसके चलते कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मारी. जिससे बच्ची 10 फीट दूर जाकर गिरी. इस घटना के बाद कार चालक बच्ची को अस्पताल ले जाने के बजाय भागने की फिराक में था. उसने कार आगे बढ़ाकर भागने की कोशिश की, इस दौरान सामने जगह नहीं होने पर कार चालक ने कार को रिवर्स किया. इस दौरान बच्ची के ऊपर कार पिछला पहिया चढ़ गया. इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. हैरानी की बात यह है कि दो बार कार चढ़ने के बाद भी बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें - पूर्व एमपी CM शिवराज सिंह के इलाके से नहर की जमीन हुई गायब! हलाली विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र

यह भी पढ़ें - Pithampur Fire: धार के पीथमपुर में फिगनेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां

Advertisement
Topics mentioned in this article