एमपी पुलिस विभाग में फेरबदल: तीन IPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Madhya Pradesgh Transfer Today: इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम आशुतोष बागरी का है, जिन्हें अब बुरहानपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि बुरहानपुर में एसपी का पद हाल ही में खाली हुआ था, जब 2 मई को पूर्व एसपी का तबादला झाबुआ जिले के लिए कर दिया गया था. आशुतोष बागरी की नियुक्ति से जिले की कानून व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MP पुलिस विभाग में फेरबदल: तीन IPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
NDTV

Police Transfer list: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) शासन के गृह विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की एक नई तबादला सूची जारी की है. हालांकि, इस बार की सूची संक्षिप्त है, जिसमें केवल तीन वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. चुनावी सरगर्मी और प्रशासनिक आवश्यकताओं के बीच इन नियुक्तियों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम आशुतोष बागरी का है, जिन्हें अब बुरहानपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि बुरहानपुर में एसपी का पद हाल ही में खाली हुआ था, जब 2 मई को पूर्व एसपी का तबादला झाबुआ जिले के लिए कर दिया गया था. आशुतोष बागरी की नियुक्ति से जिले की कानून व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

ग्वालियर और पुलिस मुख्यालय में नई नियुक्तियां

सूची के अनुसार, आईपीएस राकेश सगर को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. वर्तमान में वे ग्वालियर स्थित 'दूसरी वाहिनी विसब बटालियन' में अपनी सेवाएं दे रहे थे. अब उन्हें वहां से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय (PHQ) में डीआईजी (DIG) के पद पर पदस्थ किया गया है. इसी क्रम में, ग्वालियर में पदस्थ एडिशनल एसपी विदिता डागर की पदोन्नति और कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. उन्हें अब ग्वालियर की ही 2nd बटालियन (वि.स.ब.) में कमांडेंट के रूप में नई कमान सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें- MBBS छात्रा की मौत के 3 माह बाद उसी मकान मालिक ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप

राज्य सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों को रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन फील्ड पोस्टिंग में किए गए ये बदलाव कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक कदम हैं. विशेष रूप से बुरहानपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से जमीनी स्तर पर पुलिसिंग में सुधार आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- भिंड जिला अस्पताल में बड़ा हादसा: SCNU वार्ड की छत गिरी, नवजात को दूध पिला रहीं तीन महिलाएं और एक शिशु घायल

Advertisement