विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2026

होली पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपराध किया तो खैर नहीं, पुलिस ने इन लोगों को समझाइश के साथ दी चेतावनी, सुरक्षा के किए इंतजाम

Gwalior News: सभी थानों में हिस्ट्रीशीटर, निगरानी शुदा ओर पूर्व में शांति भंग करने में शामिल रहे आरोपियों को थानों पर तलब किया गया. उनकी सघन काउंसलिंग कर सख्त चेतावनी दी गई कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि में संलिप्त न हो.

होली पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपराध किया तो खैर नहीं, पुलिस ने इन लोगों को समझाइश के साथ दी चेतावनी, सुरक्षा के किए इंतजाम

Holi 2026: मध्य प्रदेश के उज्जैन में होली एवं रंगपंचमी पर्व शांति से मने इसलिए पुलिस ने एक ओर सख्त कदम उठाया. जिले के सभी थानों में पुलिस ने आदतन बदमाशों को तलब कर उनसे अपराध नहीं करने की शपथ दिलाने के साथ बांड ओवर भरवाए. इसके बाद कोई बदमाश पर्व पर घटना करेगा तो पुलिस उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करेगी.

होली ओर रंगपंचमी पर शराब पीकर मारपीट, चाकूबाजी की घटनाएं सामने आती है. इसी को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने शांति ओर सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाए जाए इसके लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें सक्रिय सूचीबद्ध असामाजिक तत्वों को संबंधित थानों पर तलब किया. उन्हें पर्व पर अपराध नहीं करने के लिए शपथ दिलाई. साथ ही डोजियर फॉर्म (Dossier Form) भरवाए की अगर उन्होंने कोई अपराध किया तो प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी.

समझाइश के साथ चेतावनी 

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिले के सभी थानों में हिस्ट्रीशीटर, निगरानी शुदा ओर पूर्व में शांति भंग करने में शामिल रहे आरोपियों को थानों पर तलब किया गया. उनकी सघन काउंसलिंग कर सख्त चेतावनी दी गई कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि में संलिप्त न हो. स्पष्ट रूप से बताया कि होली या रंगपंचमी पर मारपीट, हुड़दंग, जबरन रंग डालना, महिला उत्पीड़न, धार्मिक भावना भड़काना, मादक पदार्थों का सेवन या बेचने  ओर शांति भंग की तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी.

इन्हें किया तलब 

  • गुंडा सूचीबद्ध बदमाश
  • निगरानी बदमाश
  • आदतन व पूर्व में शांति भंग मामलों में लिप्त आरोपी

यह किए सुरक्षा के इंतजाम

  • संवेदनशील,अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात
  • पैदल गश्त एवं मोबाइल पेट्रोलिंग
  • प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग
  • सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष मॉनिटरिंग, ताकि अफवाह या भ्रामक आपत्तिजनक सामग्री  प्रसारण रोक सके.

फ्लैग मार्च से बलवा ड्रिल तक

पिछले दिनों तराना,नागदा ओर उज्जैन में दो समुदायों में विवाद के कारण तनाव फैल गया था. इसी को देखते हुए पर्व पर शांति हो इसलिए पुलिस लगातार जुटी हुई है. इसी के चलते संवेदन शील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च तो निकाला ही बलवा ड्रिल भी की, जिसमें घटना होने पर कैसे निपटा जाएं इसकी रिहर्सल की गई.

आमजन से अपील 

एसपी प्रदीप शर्मा ने लोगों से अपील की है कि होली एवं रंगपंचमी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं. किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 100 अथवा संबंधित थाना पुलिस को दें.

ये भी पढ़ें: MP में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस, CM संग बैठक के बाद ऑपरेटरों ने लिया फैसला; बसें सामान्य रूप से चलेंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com