विज्ञापन

MP में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस, CM संग बैठक के बाद ऑपरेटरों ने लिया फैसला; बसें सामान्य रूप से चलेंगी

MP Bus Strike: मोहन सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना और सूचना को होल्ड करने के बाद मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन (बस ट्रांसपोटर्स) के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित हड़ताल के वापस ले लिया.

MP में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस, CM संग बैठक के बाद ऑपरेटरों ने लिया फैसला; बसें सामान्य रूप से चलेंगी

Madhya Pradesh Bus Strike: मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने होली के पहले दो मार्च से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस ले ली है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन की हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि विवादित दोनों राजपत्रों को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर होल्ड किया गया है. इसके साथ ही बस ऑपरेटरों द्वारा 2 मार्च को घोषित हड़ताल रद्द कर दी गई है. मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन ने भी पुष्टि की है कि राज्य में यात्री बसों का संचालन यथावत जारी रहेगा और किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होगा.

CM मोहन बोले- 'सबके हितों की रक्षा करेंगे'

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम यात्रियों को विशेषकर ग्रामीण अंचल के लोगों को सुगम परिवहन की सेवा देना चाहते हैं. इस उद्देश्य की पूर्ति में किसी का नुकसान भी नहीं होने दिया जाए. 

शासन की तरफ से जारी अधिसूचना और सूचना को होल्ड करने के बाद मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन (बस ट्रांसपोटर्स) के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित हड़ताल के वापस ले लिया. बैठक में सचिव परिवहन मनीष सिंह, बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य अधिकारी और प्रदेश के दस संभागों से आए बस ऑनर्स उपस्थित थे.

2 मार्च को बस ऑपरेटरों ने की थी हड़ताल का ऐलान

सरकार प्रदेश में ग्रामीण अंचलों तक यात्रियों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए नए सिरे से काम कर रही है. इसके लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत करने जा रही है. इसमें अलग-अलग कंपनियां बनाकर बसों का संचालन किया जाएगा. इसमें निजी ऑपरेटरों को जोड़ा जाएगा. इसके संचालन के लिए  शासन ने परिवहन नीति बनाई है. बस ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग की नीतियों, विशेषकर मार्गों के राष्ट्रीयकरण और परमिट व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई थी. इसी के विरोध में 2 मार्च को हड़ताल का ऐलान किया था.

ये भी पढें: उज्जैन में फाग उत्सव शुरू, मंदिरों में भक्तों ने भगवान संग गुलाल-फूलों से खेली होली, रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु


 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close