CM Mohan Yadav Birthday: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) आज 25 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई हस्तियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई दी. वहीं देश‑प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल, दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की. राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही जन्मदिन को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहेगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कई स्थानों पर सेवा कार्य, पौधरोपण, रक्तदान और सामाजिक गतिविधियों के जरिए जन्मदिन मनाया जा रहा है. आमजन भी सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को बधाई संदेश भेज रहे हैं.
Best wishes to the Chief Minister of Madhya Pradesh, Dr. Mohan Yadav Ji on his birthday. He is at the forefront of many initiatives aimed at furthering all-round development of Madhya Pradesh. Praying for his long and healthy life.@DrMohanYadav51
— Narendra Modi (@narendramodi) March 25, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने वाली कई महत्वपूर्ण पहलों का नेतृत्व कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) March 25, 2026
मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है। प्रभु महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।
अमित शाह बोले; प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है. उन्होंने बाबा महाकाल से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.
ओम बिरला ने दी मंगलकामनाएं
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं. उन्होंने ईश्वर से मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ और प्रफुल्लित जीवन की कामना की.
केंद्रीय मंत्रियों ने दी जन्मदिन की बधाई
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं. वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की आत्मीय बधाई. बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं. आपके कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे, सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली व आनंद उत्तरोत्तर बढ़े, यही कामना करता हूं. केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूं. दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, मध्यप्रदेश के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं. प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु आपका समर्पण और दृढ़ प्रतिबद्धता निरंतर जनमानुष को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है. कामना है कि आप इसी संकल्प के साथ मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर अग्रसर करते रहें. बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं.
केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान ने कहा, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. महाकाल की कृपा से आप सदैव ऊर्जावान और जनसेवा के प्रति समर्पित रहें. आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रगति, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे, इसी शुभेच्छा के साथ आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना है.
अन्य मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने भी जताई शुभेच्छा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जनसेवा को समर्पित, ऊर्जावान नेतृत्व के धनी, मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ तथा सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है. उत्तरप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूं. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर बधाई दी. उन्होंने लिखा, मध्यप्रदेश के ऊर्जावान एवं कर्मठ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं. राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के आपके सभी संकल्प सिद्ध हों. बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.
यह भी पढ़ें : जन्मदिन से पहले CM मोहन यादव ने दतिया को दी करोड़ों की सौगात; किसान सम्मेलन में किए बड़े ऐलान
यह भी पढ़ें : MP Board 5th & 8th Result: 23 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म; 5वीं-8वीं का बोर्ड रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें
यह भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह 26 मार्च को करेंगे रामलला के दर्शन; राम मंदिर के अलावा यहां भी जाएंगे, BJP-कांग्रेस की बयानबाजी
यह भी पढ़ें : Papa Rao Surrenders; नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका, पापा राव और साथियों का हथियारों के साथ पुनर्वास