विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

Gwalior में मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी, आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस, 4 चोर गिरफ्तार

MP Crime News: सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस उन चारों चोरों तक पहुंची, जिसने मजिस्ट्रेट के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल चारों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Gwalior में मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी, आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस, 4 चोर गिरफ्तार

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चोरों ने दिनदहाड़े मजिस्ट्रेट के सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. वारदात के समय मजिस्ट्रेट पूरे परिवार सहित ईद मनाने बाहर गए थे. इस दौरान घर में ताला लगा था और एक गार्ड केवल रात में पहरेदारी करता था. सुबह जब गार्ड ड्यूटी के बाद घर गया तो सबकुछ ठीक था, लेकिन शाम को लौटने पर ताले टूटे मिले. घर में जाकर देखा तो पाया कि चोरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है.

दिनदहाड़े मजिस्ट्रेट के घर चोरी

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घर में लगे CCTV कैमरे की फूटेज को खंगाला, जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली. फुटेज में चार संदिग्ध युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आए. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की. वहीं CCTV फुटेज के आधार पर लधेड़ी इलाके में दबिश देकर चारों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीएसपी रोबिन जैन के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में पंकज बाथम, अरुण कश्यप, नवल किशोर, सुदीप कुशवाह शामिल हैं. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामान को भी बरामद कर लिया है. जब्त किए गए सामान में एक कैमरा, एक्स्ट्रा लेंस, चार्जिंग स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं शामिल हैं.

CCTV फुटेज के जरिए पहुंची पुलिस

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए चारों आरोपी एक सक्रिय चोर गैंग का हिस्सा हैं और इनसे शहर में हुई अन्य चोरियों के सुराग भी मिल सकते हैं. फिलहाल पूछताछ जारी है. बता दें कि पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है.

ये भी पढ़े: MP: अब मैं कहां जाऊं... बेटा-बहू की प्रताड़ना से तंग बुजुर्ग मां ने SP ऑफिस में धरने पर बैठीं, लगाई न्याय की गुहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com