नीट की आंसर शीट देखी और दे दी जान, मां-बाप पूछते रह गए कितने नंबर मिले...

MP Suicide Case: ग्वालियर में एक 18 वर्षीय छात्र ने नीट की आंसर की में कम नंबर आने के कारण अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. छात्र के माता-पिता ने उससे नंबर पूछे थे, लेकिन उसने नहीं बताए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सांकेतिक तस्वीर
Meta AI

Gwalior Student Suicide: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक स्टूडेंट की ख़ुदकुशी का समसनीखेज मामला सामने आया. यहां स्टूडेंट ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर अपनी जान दे दी.

जानकारी के मुताबिक, महाराजपुरा थाना क्षेत्र में स्थित 'बालाजी कॉम्प्लेक्स शताब्दीपुरम के डी ब्लॉक में रहने वाले एक्स आर्मीमेन के बेटे ने बीती रात पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मृतक कक्षा 12वीं का छात्र था और मंगलवार की शाम उसकी नीट परीक्षा की आंसर-की जारी हुई थी. इस आंसर की में उसके नंबर कम आए थे. परिजन आंसर की का रिजल्ट छात्र से पूछ रहे थे इससे डिप्रेशन मे आकर उसने यह कदम उठाया.

Advertisement

क्या बोली पुलिस? 

एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि निखिल प्रताप सिंह राठौर (18) पुत्र ब्रजभान सिंह राठौर बालाजी कॉम्प्लेक्स शताब्दी पुरम ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर खुदकुशी कर ली. स्टूडेंट ने अपने माथे पर पिस्टल रखकर गोली चलाई. छात्र के परिजन दौड़कर आये और जब मकान में नीचे आकर देखा तब निखिल जमीन पर पड़ा था. परिजन उसे तत्काल भिंड रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. 

सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं मृतक के पिता

बताया गया है कि छात्र का पिता सेना से सेवानिवृत है और दोनों बेटों को पढ़ाने के लिए ग्वालियर में रह रहा है. मृतक का बड़ा भाई बीटेक का छात्र है. मृतक निखिल को नीट के तैयारी कराने के लिए पिता उसे स्वयं ही कोचिंग लेकर जाते थे. मंगलवार को नीट की आंसर की जारी होने पर निखिल के पिता व मां उससे नंबर पूछ रहे थे. नंबर कम आए थे इसलिए वह बता नहीं रहा था. इसी दौरान रात लगभग 8 बजे निखिल मकान में नीचे के कमरे में गया और पिता की पिस्टल से खुद को गोली मार ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें : RCB vs PBKS IPL 2025 Final: पंजाब के किंग्स vs बेंगलुरु के रॉयल्स, आज कौन बनेगा IPL का नया सरताज?

Topics mentioned in this article