विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2024

Gwalior News: सामूहिक रेप के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, वकीलों ने पैरवी करने से किया इनकार

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. पुलिस गिरफ्तार बलात्कारियों को लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए ग्वालियर पहुंची. यहां दोनों का जुलूस निकलते हुए कोर्ट परिसर तक ले गए और वहां इनको पेश किया गया.

Gwalior News: सामूहिक रेप के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, वकीलों ने पैरवी करने से किया इनकार
रेप के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Madhya Pradesh News: ग्वालियर में आदिवासी नाबालिग बालिका के साथ उसके मां- बाप के मुंह मे कट्टा अड़ा कर उनके सामने ही सामूहिक बलात्कार को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस इन आरोपियों का जुलूस निकालते हुए इन्हें कोर्ट तक ले गई. कोर्ट में भी वकीलों ने आरोपियों की पैरवी करने से इंकार कर दिया. उधर पुलिस और प्रशासन ने इस सामूहिक रेप केस के आरोपी बंटी गुर्जर के घर को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया.

 दो आरोपी गिरफ्तार एक अभी भी फरार

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. पुलिस गिरफ्तार बलात्कारियों को लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए ग्वालियर पहुंची. यहां दोनों का जुलूस निकलते हुए कोर्ट परिसर तक ले गए और वहां इनको पेश किया गया.

ैिावु

पुलिस ने रेप के आरोपियों का निकाला जुलूस

ये भी पढ़ें रायगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी का जायजा लेने आए सचिन पायलट, कहा, ' केंद्र सरकार रही है हर मोर्चे पर विफल'

ये था पूरा मामला...

बताया जा रहा है पीड़ित परिवार मूलतः शिवपुरी जिले का रहने वाला है, जो हाल ही में भंवरपुरा इलाके के एक गांव में शिफ्ट हुआ था. परिवार में बेटी के अलावा दो बेटे भी है. परिजनों के अनुसार सोमवार की देर रात एक बजे बच्ची अपने भाई को पेशाब करवाने के लिए घर के बाहर ही बने टॉयलेट तक गई. इस बीच तीन बदमाश वहां पहुंचे और कट्टे की नोक पर भाई बहन को पकड़ लिया. बच्चों के रोने और शोर मचाने की आवाज सुनकर उनके मां बाप भी बाहर आ गए. वो बाहर का नजारा देखकर दंग रह गए. उन्होंने देखा बदमाश उनकी बेटी के साथ गलत करने की कोशिश कर रहे हैं. वो लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक बदमाशों ने उन्हें मारना -पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद बेटी को घर के अंदर खींच ले गए. एक बदमाश मां- बाप पर कट्टा ताने रहा और बाकी बारी -बारी से बलात्कर की घटना को अंजाम देते रहे. कुछ देर बाद जब पड़ोसी बाहर निकले तो बदमाश कट्टा लहराते हुए फरार हो गए.

ये भी पढ़ें दो महीने से नहीं मिला वेतन, बिगड़ा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के घर का बजट, सौंपा ज्ञापन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com