ग्वालियर फॉर्च्यूनर हादसा: मौत से पहले कार में मस्ती करते हुए जा रहे थे सभी 5 दोस्त, नाचने-गाने का Video आया सामने

Gwalior Fortuner Car Crash: सड़क हादसे से पहले जो वीडियो सामने आया है उसमें पांचों युवक चलती फॉर्च्यूनर में तेज आवाज में गाना बजाते, सीट नाचते और मस्ती करते दिख रहे हैं. यह वीडियो उन्होंने हादसे से पहले सोशल मीडिया पर करीब दस मिनट पहले ही अपलोड किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gwalior Road Accident: ग्वालियर में रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत ने माता-पिता, परिवार समेत इलाके के लोगों को भी दहला दिया है. घटना से कुछ ही देर पहले सभी युवक कार में मस्ती करते, नाचते-गाते जा रहे थे और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे. लेकिन, आगे दर्दनाक मौत उनका इंतजार कर रही थी. मस्ती करते हुए जा रहे दोस्त जैसे ही कुछ आगे पहुंचे उनकी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी. यह हादसा इतना भयानक था कि पांचों की मौके पर ही मौत हो गई और फॉर्च्यूनर गाड़ी भी चकनाचूर हो गई. 

पति गांव में था, रात में घर पहुंच गया दोस्त, फिर अचानक आई महिला की आवाज, यह देख परिजन रह गए दंग

Advertisement

चलती कार में जश्न, कुछ मिनट बाद आई मौत

सड़क हादसे से पहले जो वीडियो सामने आया है उसमें पांचों युवक चलती फॉर्च्यूनर में तेज आवाज में गाना बजाते, सीट नाचते और मस्ती करते दिख रहे हैं. बताया गया कि यह वीडियो उन्होंने हादसे से पहले सोशल मीडिया पर करीब दस मिनट पहले ही अपलोड किया था. वीडियो में उनके चेहरे पर किसी खतरे का अंदेशा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन कुछ ही किलोमीटर दूर बाद वे जिंदा नहीं थे.  

150 की स्पीड में रेत भरी ट्रॉली से जबरदस्त टक्कर

दरअसल, रविवार को ग्वालियर में सुबह करीब पांच बजे यह हादसा सिरोल थाना क्षेत्र के NH-44, सिकरौदा चौराहा पर हुआ था. करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही फॉर्च्यूनर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई थी.  टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. इंजन उखड़ गया, स्टीयरिंग टूट गया, स्पीडोमीटर उखड़कर बाहर आ गया और एयरबैग खुलकर फट गए. कार में सवार पांचों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 24 वर्षीय प्रिंस राजावत भी शामिल है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसके पिता शहर के जाने-माने व्यापारी हैं, बताया जा रहा है कि प्रिंस की शादी की तैयारियां भी चल रही थीं. हादसे में इकलौटे बेटे की मौत के बाद परिवार टूट गया. सबका रो-रोकर बुरा हाल है. 

MP की मंत्री राधा बोलीं... जिन-जिन का भाव बढ़ा, उन्हें कचर देंगे, धमकी भरे अंदाज का वायरल वीडियो देखें

हादसे में इनकी हुई मौत

  • प्रिंस राजावत
  • अभिमन्यु तोमर 
  • आदित्य जादौन 
  • राज पुरोहित कौशलेंद्र भदोरिया 
  • शिवम 

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर दर्ज की FIR

सिरोल थाना पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. हालांकि, हादसे का मुख्य कारण कार की तेज रफ्तार को ही माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. 

 MP News: कौन हैं नेहा जैन, उनके पति अलकेश, जिन्हें भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

अकड़ तो दखिए... टांग पर टांग, सामने शराब का गिलास और जुबान पर धमकी! बुधनी के ऑफिस में रात में अय्याशी

Advertisement

गांव की साधारण लड़की बनेगी MP सीएम की छोटी बहू, बड़ी बहू से खास कनेक्शन, कौन कितनी पढ़ी-लिखीं