विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2024

MP: ग्वालियर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने की आधा दर्जन राउंड फायरिंग

Gwalior Crime News: ग्वालियर में प्रॉपर्टी डीलर सुनील गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है. आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराकर मौके से भाग निकले. 

MP: ग्वालियर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने की आधा दर्जन राउंड फायरिंग

MP Crime News: ग्वालियर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग करके एक युवक की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई. मृतक पेशे से किसान था और प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में इनवेस्ट करता था. आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराकर मौके से भाग निकले.  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

घटना ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र की है. वहीं महाराजपुर गांव के रहने वाले सुनील गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सुनील गुर्जर प्रॉपर्टी का भी काम करता था और इसी सिलसिले में वह पुष्पेंद्र सिंह भदोरिया से तकादा करने पहुंचा था. यहां पुष्पेंद्र से उसका विवाद हुआ जिसके बाद पुष्पेंद्र और उसके आधा दर्जन साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें सुनील की गोली लगने से मौत हुई.

आधा दर्जन राउंड फायरिंग

पुष्पेंद्र भी प्रॉपर्टी डीलर है और सुनील से रुपयों के लेनदेन को लेकर उसका बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. घटना के बाद आरोपी अपने घरों में ताला डालकर मौके से फरार हो गया. बता दें कि आरोपियों ने सुनील पर आधा दर्जन राउंड फायरिंग की है.

 

खाली खोखे बरामद

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके से खाली खोखे भी बरामद किए हैं. घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के शताब्दी पुरम ए ब्लॉक की है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए.

मृतक के भाई का कहना है कि सुनील रुपयों की वसूली के लिए अपने पार्टनर पुष्पेंद्र के यहां आया था. पुष्पेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर उसकी हत्या की है.

सुनील से चल रहा था प्रॉपर्टी का विवाद

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि घटना पांच बजे हुई है. घटना में जो संदेही हैं उनका सुनील से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था. संभवत सुनील यहां रुपये मांगने आता था और इसी दौरान इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जांच में जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े: 15 या 16 नवंबर... कब है कार्तिक पूर्णिमा? यहां जानिए सही डेट- स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com