Cyber Crime: ग्वालियर जिले की एक शादीशुदा महिला ने साइबर अपराधियों के सब्जबाग में फंसकर लाखों रुपए गंवा दिए. रविवार को दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि ठगों ने डॉलर में कमाई का सब्जबाग दिखाकर झांसे में लिया और 8 महीने में अलग-अलग खातों में करीब 5 लाख रुपए उससे जमा करवाए और फिर जान से मारने की धमकी देने लगे.
ये भी पढ़ें-घर की अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, दुष्कर्म फिर मर्डर...आखिरकार पकड़ा गया सीरियल किलर
साइबर ठगों ने इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता से संपर्क किया
रिपोर्ट के मुताबिक साइबर ठगों ने इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता से संपर्क किया और डॉलर में बड़ी कमाई झांसा देकर पीड़िता से 8 महीने में 4.55 लाख जमा करवाए. हैरानी की बात यह है कि पीड़िता के साथ पिछले 8 महीने से यह ठगी चल रही थी. पीड़िता के मुताबिक ठगों ने जून 2025 से अब तक उससे अपने विभिन्न खातों में पैसा डलवाते रहे थे.

लाखों रुपए गंवाने के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ
पीड़िता ने बताया कि उसको खुद के ठगे जाने का एहसास तब हुआ जब वह अपने लाखों रुपए गंवा चुकी थी. पीड़िता ने साइबर क्राइम की हेल्पलाइन 1930 पर मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें-लाइनमैन हर माह वसूलता था 200 रुपए, ग्रामीणों के उड़े होश जब 3 साल बाद घर पहुंचा 19 लाख रुपए का बकाया बिल
ठगों ने महिला के पति और बेटों की हत्या करने की धमकी दी
पूरे मामले पर एडिशनल एसपी ग्वालियर जय राज कुबेर ने बताया कि महिला की इंस्टाग्राम के जरिए साइबर ठगों से जान पहचान हुई थी. साइबर ठगों ने महिला को लाखों रुपए देने का झांसा दिया और महिला उनकी बातों में आ गई और लाखों रुपए उन्हें ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. ठग महिला के पति और बेटों की हत्या करने की धमकी दी थी.