MP Board Exam: बोर्ड परीक्षा के दौरान माध्यमिक विद्यालय बंधा के बाथरूम में मिली किताबें, मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

Government Higher Secondary School Bandha: छतरपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंधा के बाथरूम से बोर्ड परीक्षा के दौरान किताबें मिली. जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. इस बीच ग्रामीणों ने प्राचार्य पर गड़बड़ियों और मनमानी के गंभीर आरोप लगाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Government Higher Secondary School Bandha Chhatarpur: छतरपुर जिले के बड़ामलहरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंधा में बोर्ड परीक्षा के दौरान बाथरूम में किताबें मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूल नकल का अड्डा बन चुका है और यहां शिक्षा से ज्यादा अव्यवस्थाएं और गुंडागर्दी हावी है.

छात्र गंदा पानी पीने को मजबूर

ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में छात्र अवैध हथियार लेकर आते हैं और आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है. वहीं प्राचार्य रमेश प्रजापति पर मनमानी रवैये और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. आरोप है कि स्कूल विकास और मेंटेनेंस के नाम पर करीब चार लाख रुपये की राशि आई थी, जिसमें बर्तन, बगीचा, पुताई और अन्य कार्य किए जाने थे, लेकिन जमीनी स्तर पर स्कूल में बाथरूम तक की समुचित व्यवस्था नहीं है और छात्र गंदा पानी पीने को मजबूर हैं.

शिक्षक पर लगे गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल का समय सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक है, लेकिन शिक्षक 11:30 बजे तक स्कूल पहुंचते हैं. बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, बावजूद इसके शिक्षक समय पर नहीं आ रहे.

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

प्राचार्य पर अपनी पत्नी अनीता प्रजापति को अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ करने का भी आरोप लगाया गया है. 26 जनवरी को ग्रामीणों द्वारा एकत्रित की गई इनाम राशि के दुरुपयोग का भी मामला सामने आया है. छात्रों को 20 रुपये की पानी की बोतल वितरित किए जाने पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है. साथ ही मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है.

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि प्राचार्य की कार्यशैली से छात्रों का भविष्य अंधकार में है और स्कूल की साख लगातार गिरती जा रही है.

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शंकर पांडेय ने कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: इतना कंफ्यूजन क्यों? इस वजह से 4 मार्च को खेली जाएगी होली... यहां जानिए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में कब खेला जाएगा गुलाल

ये भी पढ़ें: Holi 2026: क्यों मनाई जाती है होली? कैसे हुई इसकी शुरुआत, यहां जानिए इसके पीछे की अनोखी कहानी

Advertisement
Topics mentioned in this article