मध्य प्रदेश के चार लोगों को मिला पद्मश्री अवार्ड, सीएम मोहन यादव ने दी सभी को बधाई

उज्जैन निवासी भगवती लाल राजपुरोहित को ‘मालवी' संस्कृति और साहित्य पर आधारित नाटक और किताबें लिखने के लिए साहित्य और शिक्षा श्रेणी में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. उज्जैन के ही ओम प्रकाश शर्मा को कला श्रेणी में पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
(फाइल फोटो)
भोपाल:

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने शुक्रवार को उन चार प्रसिद्ध हस्तियों को बधाई दी, जिन्हें कला, शिक्षा और साहित्य तथा खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

सीएम ने कहा सभी ने बढाया है राज्य का गौरव

मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘‘भगवती लाल राजपुरोहित, ओम प्रकाश शर्मा, सत्येन्द्र सिंह लोहिया और कालूराम बामनिया ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और राज्य का गौरव बढ़ाया है.'' गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर गुरुवार को गृह मंत्रालय द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों की घोषणा की गई. राष्ट्रपति ने पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है.

ओम प्रकाश शर्मा को कला श्रेणी में मिला पद्मश्री अवार्ड

उज्जैन निवासी भगवती लाल राजपुरोहित को ‘मालवी' संस्कृति और साहित्य पर आधारित नाटक और किताबें लिखने के लिए साहित्य और शिक्षा श्रेणी में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. उज्जैन के ही ओम प्रकाश शर्मा को कला श्रेणी में पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

ये भी पढ़ें उज्जैन के दो महारथियों को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, इतिहास के लिए राजपुरोहित और माच कला के लिए ओमप्रकाश शर्मा को चुना गया

Advertisement

सत्येन्द्र लोहिया को जलक्रीड़ा खेल के क्षेत्र में मिला पद्मश्री अवार्ड

यादव ने कहा कि देवास निवासी कालूराम बामनिया को कला श्रेणी में कबीर गायन को बढ़ावा देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है, जबकि भिंड जिले के दिव्यांग तैराक सत्येन्द्र लोहिया को जलक्रीड़ा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खेल श्रेणी में सम्मानित किया गया है.

ये भी पढ़ें इंदौर के कलाकारों ने ब्लैक स्टोन से विश्व की सबसे बड़ी 'टंट्या मामा भील' की आकृति बनाई, किया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम

Advertisement
Topics mentioned in this article