BJP नेता और पूर्व MLA ने कर रखा था बच्चों के मैदान पर कब्जा; अब राम-जानकी स्टेडियम में हुआ ये एक्शन

शिवपुरी जिले की मगरौनी नगर परिषद क्षेत्र में स्थित राम-जानकी स्टेडियम की शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. बुधवार रात करैरा एसडीएम अनुराग निगवाल के नेतृत्व में राजस्व अमला और तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BJP नेता और पूर्व MLA ने कर रखा था बच्चों के मैदान पर कब्जा; अब राम-जानकी स्टेडियम में हुआ ये एक्शन

Shivpuri News: शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के मगरौनी क्षेत्र में स्थित राम‑जानकी स्टेडियम (Ram Janaki Stadium) पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने बुधवार देर रात तक कार्रवाई की. शिकायत के बाद पता चला कि स्टेडियम की जमीन पर पूर्व विधायक द्वारा गेहूं की फसल बोई गई थी, जिसके बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और रातभर अभियान चलाकर कब्जा हटाया. अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद करैरा एसडीएम अनुराग निगवाल के नेतृत्व में राजस्व अमला और तीन थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

ये एक्शन हुआ

अभियान के दौरान सर्वे नंबर 476 (1.35 हेक्टेयर) तथा सर्वे नंबर 479/1 और 479/2 (0.97 हेक्टेयर) का ईटीएस मशीन से सीमांकन करवाया गया. सीमांकन में यह सामने आया कि पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल के कब्जे वाले हिस्से में 20–25 फीट तक स्टेडियम की शासकीय भूमि शामिल थी, जिस पर गेहूं की फसल खड़ी थी. सीमांकन के दौरान हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी और देर रात तक पूरा अतिक्रमण हटा दिया.

पूर्व विधायक ने उठाए सवाल “और रसूखदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं?”

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर भी राजनीतिक प्रभाव वाले लोगों ने कब्जे कर रखे हैं, लेकिन उनकी पैमाइश नहीं कराई जा रही. उन्होंने बस स्टैंड, मेला ग्राउंड और काली माता मंदिर की जमीन पर हुए अतिक्रमण की भी चर्चा करते हुए कहा कि “सारा खेल पावर का है.” इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

भाजपा विधायक बोले- स्टेडियम को विकसित करेंगे, सौंदर्यीकरण के लिए निधि स्वीकृत

इस कार्रवाई के दौरान देर रात करैरा के भाजपा विधायक रमेश प्रसाद खटीक भी मौके पर पहुँचे. उन्होंने बताया कि राम‑जानकी स्टेडियम के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं. विधायक के अनुसार, नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही है कि करीब सात बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर खेल गतिविधियों के लिए विकसित किया जाए.

Advertisement

कलेक्टर के निर्देश पर बनी थी विशेष टीम

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने सीमांकन के लिए एक विशेष दल गठित किया था. अलग‑अलग तहसीलों के पटवारी और राजस्व अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया ताकि पैमाइश में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुँची और सीमांकन के बाद जो भी कब्जा सामने आया, उसे पूरी तरह हटा दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि “अब राम‑जानकी स्टेडियम पूरी तरह स्वतंत्र है और इसके विकास के लिए योजना पर काम किया जा रहा है.”

यह भी पढ़ें : Bulldozer Action: इंदौर के रावजी बाजार में गरजा नगर निगम का बुलडोजर; 21 मकानों पर हुई कार्रवाई

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP-CG के इन स्टूडेंट्स से PM मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा; जानिए कहां लाइव देख सकते है कार्यक्रम

यह भी पढ़ें : भोपाल का 'सीरियल कटर मैन' गिरफ्तार, इस वजह से एक हफ्ते से युवतियों को बना रहा था शिकार

Advertisement

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए