पूर्व डीएसपी संग 'दुर्व्यवहार' के मामले ने पकड़ा तूल, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े रिटायर्ड पुलिस अफसर

Panna news: सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संघ के सचिव गिरीश सूबेदार ने रविवार को मीडिया से बताया कि यह घटना दो दिन पहले उस समय हुई, जब पूर्व डीएसपी पन्ना से ग्वालियर जा रहे थे. सूबेदार ने बताया कि पूर्व डीएसपी भरत सिंह चौहान द्वारा सीट बेल्ट न पहनने को लेकर विवाद हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि पन्ना जिले के मदला पुलिस थाना के कुछ पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया और चौहान व उनकी पत्नी को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
युवक खुद को CRPF का डीआईजी बताकर घूम रहा था, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (AI Generated Symbolic image)

Panna DSP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना (Panna)  जिले में पुलिस उपाधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए 82 वर्षीय अधिकारी और उनकी पत्नी के साथ पुलिस कर्मियों के जरिए किए गए कथित दुर्व्यवहार मामले में तूल पकड़ना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में यहां पूर्व पुलिस अधिकारियों के एक समूह ने कड़ी कार्रवाई की मांग की.

सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संघ के सचिव गिरीश सूबेदार ने रविवार को मीडिया से बताया कि यह घटना दो दिन पहले उस समय हुई, जब पूर्व डीएसपी पन्ना से ग्वालियर जा रहे थे. सूबेदार ने बताया कि पूर्व डीएसपी भरत सिंह चौहान द्वारा सीट बेल्ट न पहनने को लेकर विवाद हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि पन्ना जिले के मदला पुलिस थाना के कुछ पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया और चौहान व उनकी पत्नी को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सूबेदार के मुताबिक घटना दोपहर 12 बजे हुई, जबकि दंपति को शाम सात बजे अदालत में पेश किया गया, जिसने बाद में उन्हें जमानत दे दी. उन्होंने बताया कि लगभग तीन दर्जन सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी सोमवार को भोपाल के पुलिस महानिदेशक को संबोधित एक ज्ञापन इंदौर के पुलिस अधीक्षक को सौंपेंगे, जिसमें पन्ना जिले के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें- Fake Officer: युवक खुद को CRPF का डीआईजी बताकर घूम रहा था, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं, इस संबंध में पन्ना की पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने पूछे जाने पर कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है. इसे पुलिस के ‘बॉडी-वियर' कैमरे में रिकॉर्ड किया गया और जनता का प्रत्येक व्यक्ति अपना आकलन करने के लिए इसे देख सकता है.

यह भी पढ़ें- पटना-पुणे एक्सप्रेस में कथित मानव तस्करी मामले ने लिया नया मोड़,  'पढ़ाई करने मदरसे जा रहे थे बच्चे'

Topics mentioned in this article