विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2024

Crime : जमीनी विवाद बना कलह ! रिश्तेदारों ने 3 को उतारा मौत के घाट

MP Crime News in Hindi : रमेश विश्वकर्मा जब अपने ही परिजनों के पास जमीनी विवाद का समझौता करने पहुंचा तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया.

Crime : जमीनी विवाद बना कलह ! रिश्तेदारों ने 3 को उतारा मौत के घाट
Crime : जमीनी विवाद बना कलह ! रिश्तेदारों ने 3 को उतारा मौत के घाट

Crime News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह (Damoh) जिले में जमीनी विवाद के चलते सोमवार को एक होमगार्ड जवान सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और इसके लिए दबिश भी दी जा रही है. पुलिस के मुताबिक, यह मामला दमोह जिले के बांसा तारखेडा गांव का है. यहां के होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा का अपने ही परिजनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस विवाद के चलते दोनों में दूरियां बढ़ीं और बाद में समझौते के प्रयास भी चले.

जानिए क्या है मामला ?

सोमवार को रमेश विश्वकर्मा को समझौते के लिए बुलाया गया. पुलिस के मुताबिक, रमेश विश्वकर्मा जब अपने ही परिजनों के पास जमीनी विवाद का समझौता करने पहुंचा तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. वहीं, दूसरी ओर मोटरसाइकिल से आ रहे उमेश और विक्की को आरोपियों ने रास्ते में रोका और उन पर गोलियां बरसा दी.

मौके पर हुई मौत

गोलियां लगने पर उमेश और विक्की दोनों की ही मौत हो गई. SP श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने संवाददाताओं को बताया कि जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों की हत्या हुई है. सोमवार को समझौते के लिए एक परिवार के ही सदस्य के घर पर बुलाया गया था और इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया.

ये भी पढ़ें : 

कुंवारी नदी में मिली देवर-भाभी की लाश, प्रेम-प्रसंग में हत्या का शक

तलाश में जुटी पुलिस

आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस सक्रिय है. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है और वह आरोपी की तलाश में जुट गई है.

ये भी पढ़ें : 

बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com