विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2026

छतरपुर में देवर-भाभी विवाद ने लिया हिंसक रूप, जबरन शादी और छेड़छाड़ के आरोपों के बीच मारपीट; 6 घायल

छतरपुर जिले के कटरा गांव में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

छतरपुर में देवर-भाभी विवाद ने लिया हिंसक रूप, जबरन शादी और छेड़छाड़ के आरोपों के बीच मारपीट; 6 घायल

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के एक गांव में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला ओरछा रोड थाना क्षेत्र के कटरा गांव का है.

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष से देशराज कुशवाहा (50), अरुण कुशवाहा (16), संध्या कुशवाहा (18) और रामदेवी कुशवाहा (43) निवासी कटरा घायल हुए हैं. वहीं, दूसरे पक्ष से भगुली कुशवाहा (50), सुधा कुशवाहा (17) और फूला बाई (45) निवासी ढिलापुर घायल बताए गए हैं.

क्या आरोप लगाया

घायल सुधा कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद के चलते उनके देवर ने जबरन शादी का दबाव बनाया और छेड़छाड़ की. विरोध करने पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हुए. वहीं, दूसरे पक्ष से अरुण कुशवाहा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि भाभी भैंस लेकर जा रही थीं, मना करने पर विवाद हुआ और झूठे आरोप लगाए गए.

घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- खौफनाक VIDEO! 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से हमला, भोपाल के स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र को किया अधमरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com