मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि राज्य में हर शुक्रवार को जन विश्वास अभियान चलाएगी, जिससे राज्य के युवाओं और आमलोगों की समस्याओं का तुरंत निदान किया जाएगा. कैबिनेट में इस अभियान को मंजूरी दी गई. मंत्रियों, नेताओं के साथ कलेक्टर व अन्य अधिकारी भी मैदान में जाएंगे. कैबिनेट में बताया कि इस शुक्रवार को कई बैठक नहीं हुआ करेगी, फिर दो सप्ताह बाद अभियान की समीक्षा होगी.
कैबिनेट बैठक में कई जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लग गई. कैबिनेट में लिए गए फैसलों के बारे में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने मीडियो को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य को 7 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट को लेकर पीएम मोदी के फैसले का कैबिनेट ने स्वागत किया. इसके अलावा सीएम ने भी पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए एमपी के चार शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठन करने की बात कही थी, जिसके बारे में कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई.
अक्तूबर में एशिया हॉकी कप का आयोजन
एमपी की राजधानी बोपाल में अक्तूबर माह में एशिया हॉकी कप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 6 देशों के 200 खिलाड़ी शामिल होंगे. इसकी तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा की गई. खेलों का आयोजन भोपाल में बनाए गए नए स्पोर्ट कॉम्पलेक्स में किया में जाएगा.
इन प्रस्तावों को मंजूरी
- साथ ही जल संसाधन विभाग की 184 करोड़ की मल्हारगढ़ माइक्रो परियोजना को निरन्तरता की मंजूरी दी गई.
- IT समेत अन्य विभागों की योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी दी गई.
- IISER ड्रोन तकनीक में नया केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई.
- मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नवीन जिला सत्र न्यायाधीश कार्यालय खुलेगा.
- MSP पर फसल खरीद को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव.
कैबिनेट ने पूर्व सीएस अनुराग जैन को नीति आयोग के CEO बनने पर बधाई दी और नवनियुक्त सीएस अशोक बर्णवाल को नए दायित्व की शुभकामनाएं दी. आयुष्मान योजना में मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर कैबिनेट ने खुशी जताई है. मुख्यमंत्री ने गुरुपूर्णिमा को महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व मनाने की जानकारी दी और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी.
ये भी पढ़ें- MP में बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं, रहम की भीख मांगता रहा; दबंगों के आतंक का सामने आया वीडियो