विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2024

देवास: राम मंदिर ट्रस्ट की 25 बीघा जमीन को लेकर सामने आए दिग्विजय सिंह, डीएम से इन मुद्दों पर की चर्चा

Congress Leader Digvijay Singh: देवास के जवेरी राम मंदिर ट्रस्ट की 25 बीघा भूमि का मामला एक फिर से चर्चा में आ गया. बता दें इस मामले को लेकर बीते दिन कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिग्विजय सिंह ने देवास कलेक्टर से चर्चा की थी.

देवास: राम मंदिर ट्रस्ट की 25 बीघा जमीन को लेकर सामने आए दिग्विजय सिंह, डीएम से इन मुद्दों पर की चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 25 बीघा जमीन के मामले को लेकर देवास पहुंचे दिग्विजय सिंह, इन मुद्दों पर की चर्चा.

Javeri Ram Mandir Trust Dewas: देवास में स्थित जवेरी राम मंदिर ट्रस्ट की 25 बीघा भूमि का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया. बीते दिन इस मामले को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह देवास कलेक्टर से चर्चा की .दरअसल   दिग्विजय सिंह मंगलवार को देवास पहुंचे थे. उन्होंने जवेरी श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम के दर्शन किए थे. इसके बाद जवेरी राम मंदिर पुजारी मयूर व्यास से चर्चा कर मुख्य पुजारी से फ़ोन पर बातकर मुद्दे की जानकारी ली.साथ ही मंदिर ट्रस्ट की जमीन देखी. इसके  बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राम मंदिर की भूमि को लेकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता से चर्चा की.

कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

आपको बता दें 50 वर्ष पहले जवेरी राम मंदिर की जमीन 3.15 लाख रुपये में सूदखोर को बेच दी गई थी.  दिग्विजय सिंह ने देवास पहुंचे थे. कलेक्टर से चर्चा कर ट्रस्ट की भूमि के संरक्षण की मांग की...

 बता दें, जवेरी राम मंदिर की जमीन का मुद्दा लंबे समय से प्रकरण बद्ध है. पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री दीपक जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, रितेश त्रिपाठी, सिद्धार्थ मौलकार, शौकत हुसैन, दिलीप परमार, साधना प्रजापति, धर्मेंद्र कुशवाह व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- भोपाल हुआ शर्मसार, राजधानी के नामी स्कूल की तीन साल की मासूम संग शिक्षक ने ही किया मुंह काला

अभी-भी अधर में लटका है केस

श्री राम जवेरी मंदिर की भूमि पर वर्षों से चल रहे विवाद और कानूनी लड़ाई के बावजूद मामला अब भी अधर में लटका हुआ है. देवास की जनता मंदिर की ऐतिहासिक संपत्ति और उसकी धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए इस विवाद के जल्द समाधान की उम्मीद कर रही है. हालांकि, न्यायालय के विभिन्न स्तरों पर अपीलें लंबित हैं और इस प्रकरण के समाधान में अभी समय लग सकता है.

ये भी पढ़ें- CAF कैंप में हुई गोलियों की बौछार, इतने जवानों ने तोड़ा दम, दो की हालत नाजुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com