विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

MP News: हे भगवान! यहां मैडम शराब पीकर आती हैं स्कूल, बच्चों के भविष्य का क्या होगा?

Drunken Teacher News: शिक्षक शब्द और उसके दायित्व की गरिमा को तार-तार करने वाली ये महिला शैक्षिक न सिर्फ शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुंचती हैं, बल्कि बच्चों के सामने हंगामा भी करती हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

MP News: हे भगवान! यहां मैडम शराब पीकर आती हैं स्कूल, बच्चों के भविष्य का क्या होगा?

Sharab in School: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) जिले में एक सरकारी स्कूल (Government School) से बहुत हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, आरोप है कि यहां जिस शिक्षिका पर बच्चों के भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, वह क्लास रूम में शराब पीकर आती हैं.

दरअसल, धार जिले में शिक्षकों के शराब पी कर सरकारी स्कूलों में आने की खबरें तो आती रहती हैं. मगर अब नशे में धुत होकर स्कूल में छात्रों के सामने शिक्षिका के हंगामा करने का यह पहला मामला है. आरोप है कि जिले के मनावर तहसील के मुताबिक सिंघाना के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका कविता कोचे का शराब में डूब कर स्कूल आती है, जो न सिर्फ स्कूल की गरिमा को तार-तार कर रहा है, बल्कि बच्चों के मन मस्तिष्क पर भी बुरा असर डाल रहा है.

प्रिंसिपल ने दर्ज कराई शिकायत

शिक्षक शब्द और उसके दायित्व की गरिमा को तार-तार करने वाली ये महिला शैक्षिक न सिर्फ शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुंचती हैं, बल्कि बच्चों के सामने हंगामा भी करती हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है. इस घटना से आहत स्कूल के प्रिंसिपल और दूसरे   शिक्षकों ने संयुक्त रूप से लिखित शिकायत की है. इसमें बताया गया है कि कोचे मैडम आए दिन शराब के नशे में स्कूल आकर, स्टाफ और स्टूडेंट्स के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं, जिससे स्कूल का वातावरण दूषित हो रहा है. शिकायत के साथ प्रस्तुत पंचनामे पर विद्यालय के प्रिंसिपल सहित अन्य शिक्षकों के हस्ताक्षर भी संलग्न हैं.

 यह भी पढ़ें- अब गांव-गांव पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान, भोपाल में मोबाइल वैन का शुभारंभ, ऐसे ले सकते हैं लाभ
   
शासकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय की प्रिंसिपल ममता राठौर और शासकीय प्राथमिक बालक विद्यालय के प्रिंसिपल जे एस बघेल का कहना है कि कोचे मैडम का यह व्यवहार न केवल स्कूल के अनुशासन को खराब कर रहा है, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास और अनुशासन पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है. स्कूल के स्टाफ के मुताबिक यह स्थिति पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है. कई बार समझाने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ. लिहाजा, इस गंभीर मामले को लेकर अब प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई है. यह शिकायत उस वक्त की गई, जब कलेक्टर खुद, सिंघाना ब्लॉक के दौरे पर थे. 

 यह भी पढ़ें- ट्रेनिंग के दौरान आर्मी फायर रेंज में जवान के सिर पर गिरा डमी बम, हादसे में जवान की मौके पर हुई मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com