विज्ञापन
Breaking News: Indian Army: ट्रेनिंग के दौरान आर्मी फायर रेंज में जवान के सिर पर गिरा डमी बम, हादसे में जवान की मौके पर हुई मौत

Indian Army: ट्रेनिंग के दौरान आर्मी फायर रेंज में जवान के सिर पर गिरा डमी बम, हादसे में जवान की मौके पर हुई मौत

Indian Army Latest News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सुखी सेवनिया थाना इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. दरअसल, यहां ट्रेनिंग के दौरान आर्मी के फायर रेंज में एक जवान के सिर पर डमी बम गिरा. इस हादसे में जवान के सिर पर इतनी गंभीर चोटें आई कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई.

ये हादसा उस वक्त हुआ, जवा ड्रोन से बम गिराने की ट्रेनिंग ले रहा था.  इस दौरान डमी बम जवान के सिर पर गिर गया. बताया जाता है कि 400 फीट ऊपर से यह डमी बम गिरा था. सिर पर बम गिरने से जवान को गंभीर चोट आई. इसके बाद आनन-फानन में जवान को तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

उत्तराखंड का रहने वाला है जवान

मृतक जवान का नाम विजय सिंह बताया जा रहा है. यह जवान उत्तराखंड का रहने वाला था. वह बैरागढ़ के सेवा कार्यालय में हवलदार के पद तैनात था. जवान नियमित ट्रेनिंग के लिए फायरिंग रेंज पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया. इस हादसे के बाद जवानों के बीच कौतूहल का माहौल है. फिलहाल, जवानों की ट्रेनिंग रोक दी गई है. 

यह भी पढ़ें-  Monsoon Session 2025: एमपी में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक मानसून सत्र, ऐसा है एक्शन प्लान

यह भी पढ़ें- अब गांव-गांव पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान, भोपाल में मोबाइल वैन का शुभारंभ, ऐसे ले सकते हैं लाभ

यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है, इसमें विस्तृत विवरण जल्द जोड़ दिया जाएगा. अधिक जानकारी और ताज़ातरीन अपडेट के लिए कृपया इस पेज को रीफ्रेश करें.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com