धार जिले के धामनोद क्षेत्र में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बेचने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. स्थानीय दुकान “केडिया फूड्स” पर उपभोक्ता की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए 8 एक्सपायरी बोतलें बरामद की हैं.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी किशन लाल जागिड़ ने 22 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे दुकान से 2.15 लीटर की थम्सअप कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदी थी, जिसकी कीमत 100 रुपए चुकाई गई. बाद में जांच करने पर बोतल एक्सपायरी पाई गई, जिसे उन्होंने उपभोग नहीं किया.
इसके बाद शाम करीब 4 बजे उन्होंने पुनः उसी दुकान से स्प्राइट और थम्सअप की छोटी बोतलें खरीदीं. इनमें से एक बोतल खोलने के बाद पता चला कि वह भी एक्सपायरी है. ग्राहक ने तुरंत इस पर आपत्ति जताई और एक बोतल वापस कर दी, जिसके बदले दुकानदार ने नकद राशि लौटा दी. हालांकि, ग्राहक के पास एक्सपायरी बोतलें साक्ष्य के रूप में मौजूद रहीं.
पापा राव ने जंगल में की 2 शादियां, कैसे मिला ये अजीब नाम? छोटे कद वाले खूंखार नक्सली के किस्से
8 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बोतलें मिली
मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मला सोनकर को दी गई. शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने केडिया फूड्स पर पहुंचकर जांच की. जांच के दौरान 8 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बोतलें बरामद की गईं, जिनमें बड़ी और छोटी दोनों प्रकार की बोतलें शामिल थीं.
देवास में 3 पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद, घंटों लाइन में लगना पड़ा रहा, बोतलों और ड्रम में दिया जा रहा
फूड लाइसेंस निरस्त करने की मांग
अधिकारियों ने मौके पर सैंपल लेकर जब्ती की कार्रवाई की और पंचनामा तैयार किया. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है. शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित न रहकर संबंधित दुकान का फूड लाइसेंस निरस्त किया जाए और दुकान को सील कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.