विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2025

नगर निगम के सभापति और साथियों ने एक परिवार को जमकर पीटा, घर से बाहर खींचकर किया हमला

देवास जिले में नगर निगम के सभापति रवि जैन और उनके साथियों पर एक परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया गया है. यह घटना पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जिसमें रवि जैन और उनके साथी कथित तौर पर शराब के नशे में थे.

नगर निगम के सभापति और साथियों ने एक परिवार को जमकर पीटा, घर से बाहर खींचकर किया हमला

मध्य प्रदेश के देवास जिले में सत्ता के नशे में बेकाबू दबंगई का गंभीर सामना सामने आया है. नगर निगम के सभापति रवि जैन और उनके 8–10 साथियों पर आरोप है कि उन्होंने देर रात आरजे रेजिडेंसी, सिविल लाइन निवासी मनिंद्र गोथरा और उनके परिवार पर सार्वजनिक पार्किंग को लेकर बेरहमी से हमला कर दिया.

चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी मारपीट का CCTV वीडियो भी सामने आ गया है. परिवार का आरोप है कि सभी लोग शराब के नशे में थे. कथित रूप से नशे में धुत्त रवि जैन और उसका गिरोह मनिंद्र गोथरा के परिवार पर टूट पड़ते नजर आ रहे हैं.

परिवार को घर के बाहर खींचकर मारा

सूत्रों के अनुसार, मामूली पार्किंग विवाद कुछ ही मिनटों में सत्ता के रौब का बर्बर प्रदर्शन बन गया. आरोप है कि पीड़ित परिवार को घर के बाहर खींचकर मारपीट की गई, गाली-गलौज और धमकाने की आवाजें भी वीडियो में सुनाई दे रही हैं.

घटना से दहशत में आए पीड़ित  गोथरा परिवार ने देवास एसपी को लिखित शिकायत देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है. शहर भर में इस घटना की चर्चा तेज है और लोग सवाल उठा रहे हैं. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब दबाव और बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें- लकवा की मार से छूटी किसानी, फिर खदान का पट्टा लेकर खेला 'जुआ', अब हीरे ने चमकाई पन्ना के किसान की किस्मत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com