विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2025

अब लोकमाता के नाम से जानी जाएगी ये सिंचाई परियोजना, CM ने दिया 1042.24 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा

MP News : महेश्वर-जानापाव उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना समेत 20 विकास कार्यों का सीएम मोहन यादव ने डेस्टिनेशन कैबिनेट आयोजित करके प्रदेश की जनता को तोहफा दिया है. ये सगौत लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर दी गई है. जानें सीएम ने इस बीच और क्या कहा...

अब लोकमाता के नाम से जानी जाएगी ये सिंचाई परियोजना, CM ने दिया 1042.24 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा

MP Destination Cabinet : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महेश्वर-जानापाव उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना अब लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम से जानी जाएगी. देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर महेश्वर में आयोजित डेस्टिनेशन कैबिनेट के दौरान ये बात कही. साथ ही सीएम ने मण्डलेश्वर से महेश्वर-जानापाव माइक्रो सिंचाई परियोजना सहित 1042.24 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

सीएम ने 20 विकास कार्यों का किया लोकार्पण 

खरगोन जिले के मंडलेश्वर में सिंचाई परियोजना के शिलान्यास से यहां के विकास को रफ्तार मिलेगी.  सीएम ने मण्डलेश्वर में 994.72 करोड़ रुपये के 7 कार्यों का शिलान्यास और 47.52 करोड़ रुपये के 20 कार्यों का लोकार्पण किया.

येभी पढ़ें- Mahakumbh 2025 Special: महाकुंभ में गौतम अदाणी पहुंचे आदिशंकर विमान मंडपम, की खास पूजा-अर्चना

तीन जिलों के 123 गांवों में नर्मदा जल से होगी सिंचाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इस सिंचाई परियोजना के पूरी होने पर खरगोन जिले की महेश्वर, धार जिले की पीथमपुर एवं इंदौर जिले की महू तहसील के कुल 123 ग्रामों के किसानों के खेत में सिंचाई के लिए नर्मदा का जल पहुंचेगा. इससे इन गांवों के किसानों का कृषि उत्पादन बढ़ेगा. साथ ही सीएम ने कहा- अब तक सरकार 7 स्थानों पर आरआईसी का आयोजन कर चुकी है। इससे सभी क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना में तो मदद मिल ही रही है, साथ ही 3 लाख युवाओं के लिये रोजगार के नये अवसर भी सृजित हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  National Voters Day 2025: MP में 65 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर मनाया जाएगा 'मत का उत्सव', दिलाई जाएगी शपथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com