DA Hike: 3% बढ़ा MP के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 55 से बढ़कर 58% हुआ DA

MP Government Employees DA Hike: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिलेगी. बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मददगार साबित होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Modhay Pradesh Government Hiked DA: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ा राहत भरा तोहफा दिया है. वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों को अब कुल 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो पहले 55 प्रतिशत था.

सरकार के फैसले के अनुसार महंगाई भत्ते की नई दर एक जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी. हालांकि, इसका वास्तविक भुगतान अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जिसका भुगतान मई 2026 के वेतन में किया जाएगा. इससे लाखों कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा.

Advertisement

किस्तों में होगा  एरियर का भुगतान

एक जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर कर्मचारियों को एकमुश्त नहीं, बल्कि 6 समान किस्तों में दिया जाएगा. यह भुगतान मई से अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा. इससे सरकार पर एक साथ वित्तीय भार नहीं पड़ेगा और कर्मचारियों को नियमित रूप से राशि मिलती रहेगी.

 सेवानिवृत्त और मृत कर्मचारियों के लिए खास व्यवस्था

जो कर्मचारी इस अवधि के दौरान सेवानिवृत्त हो चुके हैं, या जिनका निधन हो गया है, उनके लिए विशेष प्रावधान किया गया है. ऐसे मामलों में एरियर की पूरी राशि एकमुश्त संबंधित कर्मचारी या उनके नामांकित सदस्य को दी जाएगी.

 भुगतान से जुड़े जरूरी नियम

सरकार ने महंगाई भत्ते के भुगतान को लेकर कुछ नियम भी तय किए हैं. यदि गणना में 50 पैसे या उससे अधिक की राशि आती है, तो उसे अगले पूरे रुपये में जोड़ दिया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम राशि को नजरअंदाज किया जाएगा. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ता किसी भी स्थिति में मूल वेतन का हिस्सा नहीं माना जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं

Advertisement

वित्त विभाग ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से होने वाला अतिरिक्त खर्च संबंधित विभागों के स्वीकृत बजट के भीतर ही रहे. इससे राज्य की वित्तीय व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- Datia Cooperative Bank scam: दतिया सहकारी बैंक घोटाला: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सज़ा पर गरमाई सियासत, उठे ये गंभीर सवाल

Advertisement
Topics mentioned in this article