विज्ञापन
This Article is From May 24, 2024

बैंक कर्मी की हत्या का खुला राज, उधारी मांगने पर दोस्त ने रची साजिश

Loan Dispute : आगर रोड पर हुई युवक की हत्या परिचित ने ही दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी. वारदात की वजह ढाई लाख रुपये मांगनी थी. शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया.

बैंक कर्मी की हत्या का खुला राज, उधारी मांगने पर दोस्त ने रची साजिश
Crime : ब्याज पर दिए पैसे मांगे वापस तो दोस्त ने रची मौत की साजिश

Madhya Pradesh Crime News in Hindi : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले में बीते दिन एक बैंककर्मी युवक की हत्या का मामला सामने आया था. आगर रोड पर हुई युवक की हत्या परिचित ने ही दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी. वारदात की वजह ढाई लाख रुपये मांगनी थी. शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. दरअसल, गुरुवार को लखन नाम के एक युवक की लाश गुलिया रोड नाले के पास क्षत-विक्षत हालत में मिली थी. घटना से गांव में हड़कंप मच गया था.

ब्याज के पैसों पर विवाद

मामले में पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला था कि लखन ब्याज का धंधा भी करता था और उसने दस दिन पहले गांव के जितेंद्र उर्फ कालू पिता बाबूदास बैरागी को ढाई लाख रूपए उधार दिए थे. लखन राशि वापस मांग रहा था इसलिए जितेंद्र ने उसे मारने की योजना बनाई. उसने अपने दोस्त राजकुमार उर्फ राजू और सुमित को साथ मिलाया. फिर गुरुवार रात जितेंद्र ने पैसे लौटाने के बहाने लखन को मिलने के लिए बुलाया. फिर यहां तीनों ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया. इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी.

रस्सी से घोंट दिया गला

लाश मिलते ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाकर मौके पर से सबूत इकट्ठे किए. साथ ही खोजबीन शुरू की तो जितेंद्र शंका के घेरे में आ गया. सख्ती से पुछताछ करने पर उसने कबूला कि लखन राशि लौटने के लिए धमका रहा था इसलिए उसने दोस्तों को अपने साथ मिलाया और रुपये देने के बहाने बुलाकर रस्सी से गला घोंट दिया. इसके बाद भी लखन की सांसे चलती देख आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचल दिया.

शक के घेरे में साथी

जिला SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में एक और व्यक्ति के शामिल होने की आशंका हैं. वहीं, आरोपीयों पर से ध्यान भटकाने के लिए कुछ लोगों ने प्रदर्शन कर हंगामे का प्रयास किया था. शर्मा ने बताया कि जांच में ऐसे किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उस पर भी कारवाई करेंगे. मामले का 12 घंटे में खुलासा करने पर टीम को दस हज़ार रुपए ईनाम दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें : 

लुटेरी दुल्हन ! शादी के बाद दूल्हे से करती थी ये ज़िद, बात मनवाकर हो जाती थी गायब

बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com