दतिया उपचुनाव: 71.44%  वोटिंग के साथ थमी दिग्गजों की सांसें, 2023 के मुकाबले इतना गिरा वोट प्रतिशत

दतिया विधानसभा उपचुनाव में 71.44% मतदान दर्ज हुआ, जो 2023 के मुकाबले करीब 8% कम है. भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच कड़े मुकाबले के बीच शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
datia by election voter turnout 71 percent bjp vs congress news .

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. उपचुनाव में पूरे दिन मतदाताओं में उत्साह देखा गया. निर्वाचन आयोग के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, कुल 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ. हालांकि, यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम है. वर्ष 2023 में यहां 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, इस बार पिछले चुनाव की तुलना में 8.76 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है. मतदान में आई इस गिरावट से राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज हो गई हैं. तीन अगस्‍त को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. 

Advertisement

किसे मिलेगी दतिया की सत्‍ता 

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई इस हॉट सीट पर सत्ताधारी दल भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के दिग्गज नेता घनश्याम सिंह के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. हालांकि, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भी उपचुनाव में अपनी किस्‍मत आजमाई है.  

VIP तहसीलदार पर एक्‍शन, महिला जज ने सरकारी गाड़ी पर लगा हूटर हाईवे पर रुकवाकर उतरवाया, चालान भी थमाया

दिनभर ऐसी रही मतदान की चाल 

  • सुबह 9 बजे: 12.94%
  • सुबह 11 बजे: 32.53%
  • दोपहर 1 बजे: 50.26%
  • दोपहर 3 बजे: 61.48%
  • शाम 5 बजे: 68.78%

ऐसी थी मतदान की तैयारी 

  • मतदान केंद्र- 291
  • मतदाता- 2 लाख 20 हजार 
  • मतदान का समय- सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  • कुल मतदान कर्मी- 1280
  • 215 माइक्रो ऑब्जर्वर है, जो चुनाव पर नजर बनाए रखेंगे. 
  • 320 कुल मतदान दल जो चुनाव कराएगा.
  • हर मतदान केंद्र पर सीआरपीएफ (CRPF) के चार जवान रहेंगे.
  • पुलिस और एसएएफ (SAF) के जवानों की भी तैनाती.
  • 233 मतदान संवेदनशील और 28 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ.

MP के घूसखोर: रिटायरमेंट से कुछ घंटे पहले अधिकारी ने ली रिश्वत, पटवारी और बाबू भी घूस लेते धराए