विज्ञापन

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी के रिश्तेदार राहुल देव BJP में शामिल, वोटिंग से पहले बढ़ी सियासी हलचल

दतिया में 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्‍याशी घनश्‍याम सिंह के रिश्‍तेदार गोविंद राहुल देव भाजपा में शामिल हो गए हैं.

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी के रिश्तेदार राहुल देव BJP में शामिल, वोटिंग से पहले बढ़ी सियासी हलचल
कांग्रेस प्रत्‍याशी घनश्‍याम सिंह के रिश्‍तेदार गोविंद राहुल देव भाजपा में शामिल.

दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली, जब क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय संरक्षक गोविंद राहुल देव जू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, रणवीर सिंह रावत और राहुल कोठारी की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई.

गोविंद राहुल देव कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के परिवार से जुड़े बताए जाते हैं. ऐसे में दतिया राजघराने के भीतर उभरे राजनीतिक बिखराव को भाजपा ने अपने पक्ष में भुनाने का प्रयास किया है. राजनीतिक जानकार इसे उपचुनाव से पहले भाजपा की महत्वपूर्ण रणनीतिक सफलता के रूप में देख रहे हैं.

गोविंद राहुल देव ने बताया क्‍यों थामा भाजपा का दामन 

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद गोविंद राहुल देव ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं. उन्होंने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा दतिया में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए कार्य करने की बात कही.

जबलपुर में उगेगा सिंधु घाटी सभ्यता के दौर का चावल, बिना खाद-कीटनाशक के तैयार होता है बीज, फायदे भी कमाल 

जनता का समर्थन मिलेगा

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि दतिया उपचुनाव में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा. 

लिव-इन कपल्स के लिए 'अग्निपरीक्षा' वाला कानून, ये हैं MP यूसीसी ड्राफ्ट के 8 कड़े प्रावधान, गड़बड़ की तो जेल

आशुतोष और घनश्‍याम के बीच मुकाबला

दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्‍याम सिंह के बीच मुकाबला है. कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद यहां चुनाव हो रहा है. यहां 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी. 

धमतरी के 55 गांव का बिजली बिल आएगा ₹0, बिना खर्च किए ठेनही की 71 परिवारों को मिलेगा कनेक्‍शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close