विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2024

Crime : 16 साल की किशोरी संग हैवानियत ! 4 लोगों ने रेप के बाद बनाया वीडियो

Crime News MP : एक 16 साल की किशोरी के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. हद तो तब हो गई जब सभी आरोपी घटना के बाद लड़की को ब्लैकमेल करने लगे.

Crime : 16 साल की किशोरी संग हैवानियत ! 4 लोगों ने रेप के बाद बनाया वीडियो
Crime : 16 साल की किशोरी संग हैवानियत ! 4 लोगों ने रेप के बाद बनाया वीडियो

Crime News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिले में बढ़ते अपराध की हालत ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. घटना जिले के लिधौरा इलाके के एक गांव की है. जहां एक 16 साल की किशोरी के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. हद तो तब हो गई जब सभी आरोपी घटना के बाद लड़की को ब्लैकमेल करने लगे. दरअसल, पीड़ित युवती कक्षा 9वीं की छात्रा है. घटना के दिन वह  मंदिर में दर्शन के लिए गई थी. वहां पहले से फ़िराक में बैठे 4 युवकों ने उसे अपना शिकार बना लिया.

4 लोगों ने किया गैंगरेप

चारों आरोपियों ने बारी-बारी से बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बना लिया. लड़की की चीख-पुकार को अनसुना करते हुए ये लोग उसका शारीरिक शोषण करते रहे. यह घटना दिल दहला देने वाली थी. घटना के काफी दिनों से ही ये लोग लड़की को डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर रहे थे. आरोपियों का कहना था कि उन्होंने लड़की की अश्लील वीडियो बना ली है.... जिसे वो वायरल कर देंगे.

गैंगरेप के बाद ब्लैकमेल

जब ब्लैकमेलिंग की स्थिति ज़्यादा खराब हो गई, तो लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन लिधौरा पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि SHO ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और दो दिन तक पीड़िता को न्याय नहीं मिला. पुलिस थाने के चक्कर काटते रहने के बाद परिजनों और समाजसेवियों ने आला पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा.

ये भी पढ़ें : 

साड़ी का पल्लू कसकर महिला के साथ हैवानियत ! बदले के लिए शख्स ने पार की हदें

पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाद में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. इस मामले में दो आरोपी नाबालिग हैं और दो आरोपी बालिग हैं. टीकमगढ़ SP रोहित केसवानी ने बताया कि इस घटना में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. तीन आरोपी नाबालिग हैं जिन्हें बाल अभिरक्षा में भेजा गया है, जबकि एक आरोपी को जेल भेजा गया है. मामले की पुलिस जांच जारी है और यदि और आरोपी सामने आते हैं... तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : 

"मैं तो तुम्हें देख रहा हूँ.... " प्रिंसिपल की हरकत के बाद भड़की छात्रा ने दर्ज कराई FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com