विज्ञापन

सनकी मरीज...ड्रिप चढ़वाने के बाद अस्पताल के बेड पर खोल ली बोतल, डॉ. ने मना किया तो गोली चलाई

Madhya Pradesh News: डॉक्टर एके राय ने बताया कि शिवम नाम के युवक को दो दिन पहले भर्ती किया गया था, लेकिन वह बोतल चढ़वाने के बाद घर चला जाता था. शुक्रवार रात को वह फिर अस्पताल आया और बोतल चढ़वाने के बाद शराब पीने लगा. मना करने पर उसने फायर किया और फरार हो गया.

सनकी मरीज...ड्रिप चढ़वाने के बाद अस्पताल के बेड पर खोल ली बोतल, डॉ. ने मना किया तो गोली चलाई

Satna News: सतना जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा में शुक्रवार 17  अप्रैल की देर रात भर्ती एक सनकी मरीज ने कट्टे से फायर कर दहशत फैला दी. आरोपी ने सिर्फ इसलिए गोली चलाई, क्योंकि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उसे बेड पर बैठकर शराब पीने मना किया था. बताया गया है कि वह कमजोरी लगने के कारण भर्ती हुआ था. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस उसे तलाश रही है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.  

जानकारी के अनुसार, कोठी रमपुरवा थाना उचेहरा निवासी 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी पिछले 2 दिन से कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती था. रात करीब 12.30 बजे वार्ड स्टाफ ने शिवम को बेड पर शराब पीते देखा तो ड्यूटी डॉक्टर दीपक पांडेय को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर डॉक्टर ने मरीज से अस्पताल में शराब पीने पर आपत्ति जताई और उसे ऐसा करने से मना किया.  

डॉक्टर की चेतावनी से नाराज शिवम डॉक्टर और वार्ड बॉय के साथ गाली-गलौज करने लगा. इसके बाद जब डॉक्टर दीपक पांडेय वहां से जाने लगे तो शिवम भी अस्पताल के बाहर पहुंच गया. उसने बाइक स्टार्ट की और कट्टे से फायर कर मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग में ड्यूटी डॉक्टर दीपक पांडेय बाल-बाल बच गए.

बाबू ने अपने ही विभाग के निलंबित बाबू से मांगी 60000 की रिश्वत, रंगे हाथ धराया, घूसकांड में क्या CMO भी शामिल? 

डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस  

कट्टे से फायर की घटना के बाद घबराए डॉक्टर ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी. पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने तक आरोपी फरार हो चुका था. रात में ही घटना की जानकारी बीएमओ को भी दी गई. घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल है, कोई भी खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं है.

BJP विधायक के बेटे ने थार से 5 को कुचला, पीड़ित अपने हाल पर, न मदद...न संपर्क; आरोपी 'आजाद' 

बोतल चढ़वाने के बाद पीने लगा शराब 

बीएमओ डॉक्टर एके राय ने बताया कि शिवम को दो दिन पहले भर्ती किया गया था, लेकिन वह बोतल चढ़वाने के बाद घर चला जाता था. शुक्रवार को भी वह रात में अस्पताल आया और वार्ड में बोतल चढ़वाने के बाद बेड पर बैठकर शराब पीने लगा. अस्पताल प्रबंधन की ओर से शनिवार को थाना उचेहरा के टीआई सतीश मिश्रा को शिकायत दी गई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे से शादी की और विदा कराकर अपने घर ले गई, खूब रोया दूल्हा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close