मध्य प्रदेश: कमलेश्वर पटेल का PM मोदी पर विवादित बयान, कहा-“बगैर ब्रेन वाला नेता देश का प्रधानमंत्री”

MP News के तहत रीवा में कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की. बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश में शन‍िवार को स‍ियासी हलचल तेज रही. भोपाल, इंदौर समेत कई जगहों पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने नजर आए. कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रत‍िपक्ष राहुल गांधी को 24 फरवरी को भोपाल दौरा बना है.

वहीं,  रीवा में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि “बगैर ब्रेन वाला नेता देश का प्रधानमंत्री है, और ब्रेन वाला नेता नेता प्रतिपक्ष है.” उनके इस बयान के बाद प्रदेश की स‍ियासत गरमा गई.

रीवा में कार्यक्रम के दौरान दिया बयान

दरअसल, कमलेश्वर पटेल रीवा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को 24 फरवरी 2026 को भोपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दे रहे थे. इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे का प्रस्ताव है. इसी दौरान संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उक्त टिप्पणी की.

राहुल गांधी की तारीफ, ट्रेड डील पर सवाल

कमलेश्वर पटेल ने कहा कि राहुल गांधी ने जो मुद्दे पहले उठाए थे, आज वे सब सामने आ रहे हैं. उनका आरोप था कि अमेरिका से हुई ट्रेड डील से देश के किसानों और आम लोगों को नुकसान होगा. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश को “बेचने” का आरोप भी लगाया और कहा कि इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस भोपाल में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है.

Advertisement

सियासी प्रतिक्रिया की संभावना

प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आने की संभावना है. इससे पहले भी प्रदेश में नेताओं के बयान सियासी विवाद का कारण बनते रहे हैं. अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी किस स्तर तक पहुंचती है. 

यह भी पढ़ें- MP-CG में स‍ियासी संग्राम: कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, BJP वालों पर FIR, पीसीसी चीफ ने CS को ल‍िखा पत्र