विज्ञापन
Story ProgressBack

MP News: स्कूल-कॉलेजों में राम और कृष्ण को पढ़ाए जाने पर गरमाई सियासत, दिग्विजय सिंह ने कर दी ये बड़ी मांग

Digvijay Singh Reaction on MP CM Mohan Yadav's Announcement: दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम और कृष्ण हमारे आदर्श हैं. शैक्षिक संस्थानों में उनके विचारों को पढ़ाना चाहिए, लेकिन क्या गुरु नानक, जीसस और मोहम्मद साहब के बारे में नहीं पढ़ाना चाहिए?

Read Time: 3 mins
MP News: स्कूल-कॉलेजों में राम और कृष्ण को पढ़ाए जाने पर गरमाई सियासत, दिग्विजय सिंह ने कर दी ये बड़ी मांग

Latest News CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश (Madhya Praesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की ओर से प्रदेश के सभी स्कूलों में भगवान राम (Rama) और कृष्ण (Krishna) के पाठ पढ़ाने के ऐलान के साथ ही राज्य में सियासत गरमाई है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस (Congress) नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने शैक्षिक संस्थानों के पाठ्यक्रम में भगवान राम और कृष्ण का पाठ पढ़ाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण ही क्यों, सभी धर्म के गुरुओं के विचारों की शिक्षा दी जानी चाहिए.

दिग्विजय सिंह ने दागे ये सवाल

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम और कृष्ण हमारे आदर्श हैं. शैक्षिक संस्थानों में उनके विचारों को पढ़ाना चाहिए, लेकिन क्या गुरु नानक, जीसस और मोहम्मद साहब के बारे में नहीं पढ़ाना चाहिए?

संघ की कार्यशैली के हुए कायल

इस दौरान कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हमला करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यशैली से कांग्रेसियों को सीखने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि हमें संघ से सीखना चाहिए. संघ कभी सड़कों पर धरना प्रदर्शन नहीं करता है, बल्कि अपने विचारों को घर-घर पहुंचता है.

ये कहा था मोहन यादव ने

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्व योग दिवस के मौके पर राज्य के उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में भगवान राम और श्रीकृष्ण से जुड़े तथ्यों को शामिल करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार ने राम और कृष्ण पथ गमन का काम भी अपने हाथ में लिया है और उनके विचारों को पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा. इसी पर अब दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ये भी पढ़ें- MP की 16 यूनिवर्सिटीज को UGC ने डिफॉल्टर घोषित किया, MCU-RGPV समेत ये विश्वविद्यालय शामिल

परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर जताई चिंता

इससे पहले नीट यूजी 2024 परीक्षा, मध्य प्रदेश की नर्सिंग परीक्षा और इंदौर विश्वविद्यालय में हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर शुक्रवार को धरना दिया था, जिसमें दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए थे. कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा में हो रही गड़बड़ी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला. पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का कहना है कि परीक्षाओं में एक के बाद एक गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, यह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के साथ ही चिंता का विषय भी है.

ये भी पढ़ें- एमपी के सीएम यादव का ऐलान, अब स्कूल और कॉलेज में पढ़ाए जाएंगे भगवान राम और कृष्ण के पाठ

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
MP News: सीएम यादव का ऐलान, अब स्कूल और कॉलेज में पढ़ाए जाएंगे भगवान राम और कृष्ण के पाठ
MP News: स्कूल-कॉलेजों में राम और कृष्ण को पढ़ाए जाने पर गरमाई सियासत, दिग्विजय सिंह ने कर दी ये बड़ी मांग
Chief Minister Dr Mohan Yadav announces for PM College of Excellence in every Districts
Next Article
MP में बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, सीएम यादव ने इन जिलों में 55 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' खोलने का किया ऐलान
Close
;