विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

MP में कांग्रेस नेता ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग; BJP विधायक ने किया समर्थन का ऐलान

MP News: मध्य प्रदेश में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस का समर्थन किया है. लेकिन इसी बहाने तंज भी मारा है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

MP में कांग्रेस नेता ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग; BJP विधायक ने किया समर्थन का ऐलान
MP News: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है, जिस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने समर्थन किया है. साथ ही सवाल भी किया है कि जब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के सामने करपात्री महाराज ने यह मांग की थी, तो इसे क्यों नहीं माना गया. भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पीसी शर्मा की मांग जायज है और मैं इसके लिए उन्हें बधाई भी देता हूं. साथ ही मेरा सवाल है कि कांग्रेस नेता शर्मा का मुंह बीते 40-45 साल बंद क्यों रहा, जब करपात्री महाराज दिल्ली दरबार में जाकर बैठे थे और देश के साधु-संत समाज पूर्व पीएम इंदिरा गांधी से मांग कर रहा था कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए और उनकी रक्षा की जाए. तब साधु-संतों पर गोली चली थी.

देर आए दुरुस्त आए : रामेश्वर शर्मा

भाजपा विधायक ने कहा कि उस समय पीसी शर्मा करपात्री महाराज के साथ बोलते तो आज उनका बोलना जायज होता. ठीक है, देर आए दुरुस्त आए, कसाइयों से दूर रहिए, गाय राष्ट्रीय पशु घोषित हो जाएगी.

कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत जगह-जगह बैठक की जा रही है और इन बैठकों में कई स्थानों पर मारपीट की स्थिति बन रही है. इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की बैठक में जब नेताओं के कपड़े फटते हैं, लूट मचती है और एक-दूसरे को कुश्ती में पछाड़ते हैं, तो उनको लगता है कि अभी थोड़ी कांग्रेस जिंदा है. इस कांग्रेस का अतीत और वर्तमान चरित्र ऐसा ही है, इसलिए कांग्रेस के राज में गुंडागर्दी होती है, क्योंकि उनके नेताओं के अंदर वह प्रवृत्ति पहले से व्याप्त है. इसलिए चाहे जीतू पटवारी और राहुल गांधी सृजन करें या विसर्जन, कांग्रेस की दुर्गति थी, है और रहने वाली है.

कांग्रेस संगठन की सृजन बैठक में हो रहे झगड़ों पर विधायक ने आगे कहा कि यह अच्छा है, हम उनको शुभकामनाएं देते हैं कि वह लोग अच्छा काम कर रहे हैं. कांग्रेस में जो अभियान चल रहा है, इससे कांग्रेस का सृजन की जगह विसर्जन जरूर होगा.

यह भी पढ़ें : Gaushala Sammelan 2025: गौ-पालक और गौशालाओं के लिए बड़ी सौगात; सीएम यादव करेंगे सीधा संवाद, 90 करोड़ रुपये का भुगतान

यह भी पढ़ें : भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू; दिव्यांग बच्चों का बर्थ डे सॉन्ग सुनकर नहीं रोक पायीं आंसू, देखिए Viral Video

यह भी पढ़ें : CBI का इंदौर में एक्शन; ₹183 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी का खुलासा, PNB का सीनियर मैनेजर अरेस्ट

यह भी पढ़ें : 42 साल बाद भी पूरा वेतनमान नहीं मिला साहब! रिटायर्ड शिक्षक ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com