विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2026

उज्जैन कलेक्टर ने चरक हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण, 4 डॉक्टरों काटा वेतन, सिक्योरिटी एजेंसी पर लगाया 50000 रुपये का जुर्माना

Charak Hospital Ujjain: कलेक्टर रोशन कुमार सिंह अचानक चरक अस्पताल पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर चेक किया, जिसमें ओपीडी इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर का उल्लेख नहीं था, जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई.

उज्जैन कलेक्टर ने चरक हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण, 4 डॉक्टरों काटा वेतन, सिक्योरिटी एजेंसी पर लगाया 50000 रुपये का जुर्माना

Ujjain Collector Roshan Kumar Singh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन स्थित चरक हॉस्पिटल (Charak Hospital Ujjain) में गुरुवार दोपहर अचानक कलेक्टर रोशन कुमार सिंह (Collector Roshan Kumar Singh) पहुंच गए. कलेक्टर ने ड्यूटी रजिस्टर में साइन नहीं करने वाले चार डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लिया है. साथ ही सिक्युरिटी एजेंसी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. 

चार डॉक्टरों का काटा वेतन

दरअसल, संभाग के सबसे बड़े अस्पताल चरक भवन में अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायत आ रही थी. इसी को देखते हुए कलेक्टर सिंह गुरुवार दोपहर अचानक अस्पताल पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर चेक किया, जिसमें ओपीडी इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर का उल्लेख नहीं था, जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई. वहीं हाजिरी रजिस्टर में साइन नहीं करने वाले चार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए. साथ ही सुरक्षा गार्ड द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सिक्युरिटी एजेंसी के पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. 

पेशेंट के लिए टोकन सिस्टम

जिला अस्पताल में 10 लिफ्ट है, इसके बावजूद अधिकांश लिफ्ट बंद रहने के मामले सामने आते रहते हैं. इसी को देखते हुए कलेक्टर ने लिफ्ट चेक की तो दो चालू मिली. पता चला की रिपेयरिंग का काम चल रहा है और जल्द सभी लिफ्ट चालू हो जाएगी. इसी के साथ गायनिक वार्ड में मरीज के नंबरिंग सिस्टम सही नहीं होने पर कलेक्टर ने टोकन सिस्टम चालू करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को परेशान ना होना पड़े. वहीं डॉक्टर की ड्यूटी का एक रजिस्टर बनाने के लिए कहा गया, जिससे पता चले सके कि किस डॉक्टर की ड्युटी कहा लगी है.

ये भी पढ़ें: ओए इंदौरी ने ट्रैफिक रूल्स की उड़ाई धज्जियां: बिना हेलमेट टंकी पर बैठकर दौड़ाई बुलेट; लड़की को आगे बैठाकर किया स्टंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com