विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2024

Madhya Pradesh News: सागर को करोड़ों की सौगात देंगे CM मोहन यादव, ये हैं आज के कार्यक्रम

MP News: मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव लगातार प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे हैं. आज वे प्रदेश के 4 जिलों के दौरे पर रहेंगे. इन जिलों में सीएम के कई सारे कार्यक्रम तय हैं. 

Madhya Pradesh News: सागर को करोड़ों की सौगात देंगे CM मोहन यादव, ये हैं आज के कार्यक्रम

CM Mohan Yadav tour: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr.Mohan Yadav)आज शनिवार को रायसेन, सागर, इंदौर और उज्जैन जिले के प्रवास पर रहेंगे. इन जिलों में सीएम के कई कार्यक्रम तय हैं. यहां सीएम विकास कामों की सौगात देंगे. जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे. इसके अलावा अफसरों की बैठकें लेकर कामों की भी समीक्षा भी करेंगे. संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में 11 हजार रामभक्तों के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ में शामिल होंगे. इसके लिए जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 

डेढ़ किमी की जन आभार यात्रा 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सागर जिले  में डेढ़ किमी की जन आभार यात्रा होगी. सागर संभाग में विकास, निर्माण कार्यों सहित कानून व्यवस्था की समीक्षा की जायेगी। 1.10 बजे पीटीसी ग्राउंड पर आभार सभा को संबोधित करेंगे. सीएम यहां  जिले के कई विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे. दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सागर संभाग की समीक्षा बैठक लेगें. CM पहले सागर संभाग में कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. इसके बाद विकास कार्यो के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक होगी.  

ये भी पढ़ें स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार

73 करोड़ रुपए के कामों की सौगात

सागर जिलेवासियों को सीएम 72 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के विकास कामों की सौगात देंगे. 62.03 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया जाएगा. शनिवार को अपने दिनभर के दौरे के बाद सीएम मोहन यादव रात को उज्जैन भी जाएंगे. यहां के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें Ram Mandir Ayodhya: माथे पर तिलक, हाथ में धनुष-बाण...गर्भगृह में विराजमान रामलला की पहली पूर्ण तस्वीर आई सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com