विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2024

'आडवाणी के मार्गदर्शन से हुआ राम मंदिर मुद्दे का समाधान', CM मोहन यादव ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. इसकी घोषणा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को की है.

'आडवाणी के मार्गदर्शन से हुआ राम मंदिर मुद्दे का समाधान', CM मोहन यादव ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
CM मोहन यादव ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

Lal Krishna Advani Bharat Ratna: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न (Bharat Ratna) देने के शनिवार को केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा कि आडवाणी के मार्गदर्शन के कारण ही राम मंदिर मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान हुआ. CM यादव ने आडवाणी (96) को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को भी धन्यवाद दिया.

CM यादव ने कहा, 'यह खुशी की बात है. हमने उन्हें विभिन्न क्षमताओं में काम करते देखा है. हम पीएम मोदी का धन्यवाद देते हैं. हम आडवाणी के जीवन के विभिन्न चरणों को जानते हैं. आपातकाल के दौरान, वह लोकतंत्र के लिए एक सेनानी थे.' मुख्यमंत्री यादव ने जोर देकर कहा कि राम मंदिर आंदोलन (1990 के दशक की शुरुआत में) के दौरान पूरा देश आडवाणी के पीछे था और 'यह उनका मार्गदर्शन था जिसके कारण उच्चतम न्यायालय के फैसले के माध्यम से मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान हुआ.'

यह भी पढ़ें : बिहार के लड़के MP में कर रहे कमाल! 'मधुमक्खियों का मित्र' परिवार छत्तों से पलक झपकते निकाल देता है शहद

'आडवाणी जी का जीवन हमारे लिए प्रेरणा पुंज'

यादव ने कहा, 'आडवाणी ने स्वच्छ जीवन जीया है जो लोगों के लिए प्रेरणा है.' सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, 'हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है. श्रद्धेय आडवाणी जी का जीवन हम सभी के लिए साहस, त्याग, देशप्रेम और राष्ट्रसेवा का एक अनूठा उदाहरण है. हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए उनका जीवन प्रेरणा पुंज के समान है. इस अभूतपूर्व निर्णय हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन.'

यह भी पढ़ें : भारत रत्न की घोषणा के बाद लाल कृष्ण आडवाणी ने ऐसे किया अभिवादन, बेटी से लेकर BJP नेताओं ने क्या कहा देखिए

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. इसकी घोषणा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी ने कहा कि 'मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com