विज्ञापन

इंदौर के दशहरा मैदान में लगेगी अटल जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

इंदौर के दशहरा मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 197.13 लाख रुपये की लागत से 25 फीट ऊंची प्रतिमा का भूमिपूजन सीएम मोहन यादव ने किया. कार्यक्रम के दौरान सीएम द्वारा विशाल शिवलिंग उठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

इंदौर के दशहरा मैदान में लगेगी अटल जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन
cm mohan Yadav bhumipujan atal Bihari Vajpayee statue indore dashera maidan.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान स्थित उद्यान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भूमिपूजन किया. नगर पालिक निगम द्वारा अन्नपूर्णा रोड स्थित दशहरा मैदान के उद्यान में अटलजी की गनमेटल धातु से बनी 25 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा और पेडस्टल का निर्माण कराया जा रहा है. लगभग 197.13 लाख रुपये की लागत से यह प्रतिमा लगभग चार माह की में बनकर तैयार होगी. यह प्रतिमा अटल जी की स्मृतियों, उनके व्यक्तित्व, राष्ट्रप्रेम और सुशासन के आदर्शों को भावी पीढ़ियों के लिए चिरस्थायी स्वरूप प्रदान करेगी. 

सीएम मोहन यादव ने कंधे पर उठाया शिवलिंग

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बेहद अलग और आध्यात्मिक अंदाज़ में नज़र आए. जब उन्होंने स्वयं विशाल शिवलिंग उठाया, तो मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो गया. मुख्यमंत्री के इस रूप को देखकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया. सोशल मीडिया पर भी सीएम का यह वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, जहां लोग उन्हें 'बाहुबली मोहन यादव' कहकर संबोधित कर रहे हैं.

हॉस्पिटल ऑन व्हील्स: सूरजपुर पहुंची लाइफलाइन एक्सप्रेस, 5 सितंबर तक होगा मुफ्त इलाज, राह में रोड़ा बना कीचड़

आदर्शों को पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दशहरा मैदान जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर अटल जी की प्रतिमा की स्थापना केवल एक स्मारक का निर्माण नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. यह स्थल नागरिकों और विशेषकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरणा देगा. 

साली के प्यार में अंधे जीजा ने की साढ़ू की हत्या, जेवर देने के बहाने बुलाया और घोंप दिया चाकू 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com