विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2024

Shivpuri: घर की छत पर नाबालिग के साथ कर रहा था अश्लील हरकत! तंग आकर 16 साल की लड़की ने की आत्महत्या

Suicide in Shivpuri: आरोपी की हरकत से शर्मिंदा होकर नाबालिग ने घातक कदम उठाया. पुलिस ने आरोपी को लज्जा भंग, पॉक्सो एक्ट और दुष्प्रेरण जैसी धाराओं के आधार पर गिरफ्तार कर लिया.

Shivpuri: घर की छत पर नाबालिग के साथ कर रहा था अश्लील हरकत! तंग आकर 16 साल की लड़की ने की आत्महत्या
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी हुआ गिरफ्तार

MP Crime: मध्य प्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक की हरकतों से परेशान होकर एक 16 साल की नाबालिग ने आत्महत्या (Suicide) कर ली. अपने घर की छत पर कुछ काम से गई 16 साल की नाबालिग युवती के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अश्लील हरकत कर दी. आरोपी युवक की इस हरकत के बाद युवती चिल्लाई. लोग जमा हो गए और वह हैवान से बचने में तो कामयाब हो गई, लेकिन शर्मिंदगी नहीं झेल पाई. नीचे आकर घर में रखी फसल में डालने वाली कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे विदिशा से गिरफ्तार कर लिया. 

अस्पताल में नाबालिग ने तोड़ा दम

अस्पताल में नाबालिग ने तोड़ा दम

अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत

यह पूरा मामला शुक्रवार को सामने आया. युवती ने अपने घर में रखी कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि किसान की बेटी नाबालिग युवती किसी काम से अपने घर के छत पर गई हुई थी. उसी समय आरोपी, जिसकी छत युवती की छत से मिली हुई थी, वह भी छत पर पहुंच गया और वहां युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा. इसके बाद नाबालिग जोर से चिल्लाई. लोग उसे बचाने के लिए आए. इसी बीच आरोपी फरार हो गया. लेकिन, आरोपी की इस हरकत से बेहद शर्मिंदा हुई नाबालिग बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने छत से नीचे आकर घर में रखी खेतों की फसल में डालने वाली कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या की कोशिश की. परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन, वहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें :- आवंटित दुकानों को अतिक्रमण बताकर कर दी कार्रवाई, तो लग गया 50 हजार रुपये का जुर्माना

इन धाराओं में गिरफ्तार हुआ आरोपी

मृतक नाबालिग युवती के परिजन की शिकायत पर इंदार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्प्रेरण, पॉक्सो एक्ट और लज्जा भंग करने का मुकदमा दर्ज किया. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विदिशा अपने घर पहुंच गया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें :- मगरमच्छ ने पहले युवक को बनाया शिकार, फिर जबड़े में दबाकर लगभग 1 KM दूर ले गया शव

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com