विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2025

जमीन विवाद में परिवार के बीच खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक गंभीर, 3 को किया रेफर; छावनी बना गांव

Sehore News: सीहोर जिले में जमीन विवाद को लेकर परिवार के लोगों में गोलीबारी हो गई. इस दौरान लाठी-डंडे भी चले. एक पक्ष के शख्स को कंधे और सीने में गली भी लगी है.

जमीन विवाद में परिवार के बीच खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक गंभीर, 3 को किया रेफर; छावनी बना गांव

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में जमीन विवाद को लेकर परिवार के बीच हुआ आपसी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. इस दौरान गोली चलने से एक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, लाठी-डंडों के हमले से दो अन्य घायल हो गए. तीनों को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया. भैरुंदा थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, भैरुंदा क्षेत्र के गांव चींच में सरपंच शिव पंवार और मनोहर पंवार के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था. दोनों ही आपस में जीजा-साले हैं और इनके बीच 22 डिस्मिल जमीन का मामला अदालत में विचाराधीन है. कोर्ट ने दोनों पक्षों को जमीन पर न जाने की हिदायत दी थी, लेकिन गुरूवार को दूसरे पक्ष का संदीप खेत पर तार फेंसिंग कर रहा था.

अपनों को लेकर खेत पर पहुंचे शिव

इसकी जानकारी जब शिव पंवार को लगी तो वह अपने पुत्र मोहित, दीपांशु, भाई कैलाश, भांजा ब्रजमोहन व कमलेश पवांर को लेकर खेत पर जा पहुंचा. इस दौरान शिव पंवार ने तार फेंसिंग नही करने की हिदायत दी, लेकिन संदीप नही माना तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया.

सीने और कंधे में लगी गोली

घटना के दौरान कैलाश पंवार ने मनोहर पवांर पर भाई की लायसेंसी रिवाल्वर से दो फायर कर दिए और मनोहर पंवार सीने व कंधे पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया.

गोलीबारी की घटना के बाद दोनों परिवार आमने-सामने हो गए और दूसरे पक्ष के संदीप, मनोहर, निर्भय, सतीश व कैलाश पंवार ने भी एक-दूसरे पर लाठी व डंडों से वार कर दिया. इस घटना में शिव व मोहित भी घायल हुए, जिन्हें सीहोर रेफर किया गया है.

वहीं, दूसरे पक्ष के मनोहर पवांर को भोपाल रेफर किया गया है. पुलिस के मुताबिक मनोहर के कंधे में गोली लगी है.

ये भी पढ़ें- पूर्व गृह मंत्री के घर से चोरी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com