12 लाख श्रद्धालुओं ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे किया दीपदान, भगवान राम ने यहीं बिताए थे वनवास के 11 साल

Deepdan At Mandakini River Bank: 'दीपदान' एक अनुष्ठान है, जिसमें भक्त भारत में पवित्र नदियों पर तेल के दीपक (दीये) छोड़ते हैं. बीती रात चित्रकूट में पहुंचे करीब 12 लाख राम भक्तों ने पवित्र मंदाकिनी नदी में दीपदान किए, जहां भगवान राम मां सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष वनवास के 11 साल बिताए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
12 LAKH DEVOTEES, DONATED LAMPS BANKS , MANDAKINI RIVER, CHITRAKOOT, SATNA, MP
सतना (मध्यप्रदेश):

Chitrakoot Diwali 2025: देश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 12 लाख श्रद्धालुओं ने दिवाली के मौके पर सोमवार रात चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के तट पर 'दीपदान' किया. बीते शनिवार को शुरू हुए 5 दिवसीय वार्षिक मेले में करीब 22 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र मंदाकिनी नदीं में आस्था की डुबकी लगाई.

'दीपदान' एक अनुष्ठान है, जिसमें भक्त भारत में पवित्र नदियों पर तेल के दीपक (दीये) छोड़ते हैं. बीती रात चित्रकूट में पहुंचे करीब 12 लाख राम भक्तों ने पवित्र मंदाकिनी नदी में दीपदान किए, जहां भगवान राम मां सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष वनवास के 11 साल बिताए थे.

ये भी पढ़ें-Viral Video: 12 महीने से बकाया था वेतन, गुस्साए कर्मचारी ने ब्लॉक मेडिकल अफसर पर तान दी पिस्तौल

भगवान राम ने 14 साल के वनवास में से लगभग 11 साल चित्रकूट में बिताए

गौरतलब है हिंदू शास्त्रों के अनुसार, भगवान राम, उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण ने अपने 14 साल के वनवास में से लगभग 11 साल चित्रकूट में बिताए, जो मध्यप्रदेश के सतना जिले और उत्तर प्रदेश के कर्वी क्षेत्र में फैला हुआ है और देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है.

Advertisement

पवित्र मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाते हुए श्रद्धालु

वार्षिक मेले में करीब 22 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में पवित्र डुबकी लगाई

सतना के पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने कहा, 'शनिवार को चित्रकूट में शुरू हुए पांच दिवसीय वार्षिक मेले में करीब 22 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में पवित्र डुबकी लगाई और आने वाले दो दिनों में कई और श्रद्धालुओं के डूबकी लगाने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-परीक्षा टालने के लिए दो स्टूडेंट्स ने फैला दी प्रिंसिपल की मौत की झूठी खबर, इंटरनेट पर वायरल हुआ फेक डेथ लेटर

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, भगवान राम, उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण ने अपने 14 साल के वनवास में से लगभग 11 साल चित्रकूट में बिताए, जो मध्यप्रदेश के सतना जिले और उत्तर प्रदेश के कर्वी क्षेत्र में फैला हुआ है और देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है.

चित्रकूट के 10 किमी लंबे हिस्से में डाले हुए थे लाखों श्रद्धालुओं ने डेरा

उल्लेखनीय है चित्रकूट जाने वाले तीर्थयात्री लगभग 5 किमी की परिक्रमा भी करते हैं, जिसमें से लगभग 3 किमी मध्य प्रदेश में पड़ता है. प्रदेश में मंदाकिनी नदी के 70 घाट हैं, जबकि अन्य उत्तर प्रदेश से सटे कर्वी इलाके में स्थित हैं. अधिकारी ने बताया कि चित्रकूट के 10 किमी लंबे हिस्से में श्रद्धालु डेरा डाले हुए थे और इलाके में पुलिस की कड़ी मौजूदगी है. 

ये भी पढ़ें-MP के इस मंदिर में धन के देवता के रूप में विराजते हैं भगवान शिव, 5500 साल पहले भगवान कुबेर ने किया था स्थापित