विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2025

मां ने डांटा तो कुएं में कूदा 14 साल का किशोर; 11 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, SDRF कर रही सर्चिंग

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक 14 वर्षीय किशोर के कुएं में कूदने के बाद SDRF की Rescue Operation और Search जारी है. पानी अधिक होने से बचाव दल को कठिनाई हो रही है. इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है.

मां ने डांटा तो कुएं में कूदा 14 साल का किशोर; 11 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, SDRF कर रही सर्चिंग

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रविवार सुबह एक 14 साल के एक किशोर ने मां की डांट से नाराज होकर घर की छत से सीधे कुएं में छलांग लगा दी. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम पिछले कई घंटों से लगातार रेस्क्यू में जुटी हुई है, लेकिन पानी अधिक होने के कारण अब तक सफलता नहीं मिल पाई है.

छत से सीधे कुएं में कूदा किशोर

न्यू बजरंग नगर कॉलोनी के रहने वाले 14 वर्षीय सार्थक वानखेड़े ने सुबह करीब 10 बजे यह कदम उठाया. परिजनों के मुताबिक किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था, जिसके बाद वह अचानक घर की छत पर गया और नीचे स्थित कुएं में कूद गया. परिवार और आसपास के लोग यह देखकर घबरा गए.

कुआं कच्चा और पानी से लबालब 

घटना की जानकारी मिलते ही SDRF, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. लेकिन कुआं कच्चा होने और उसमें पानी का स्तर बहुत अधिक होने से टीम को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. टीम की पहली कोशिश कुएं का पानी खाली करने की थी, ताकि नीचे तक पहुंचकर खोजबीन की जा सके. लेकिन लगातार नीचे से पानी रिसने के कारण कुआं पूरी तरह खाली नहीं हो पा रहा है, जिससे ऑपरेशन और चुनौतीपूर्ण बन गया है.

11 घंटे से जारी खोज, लेकिन कोई सफलता नहीं

शाम 7 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन को 9 घंटे से ज्यादा हो चुके थे, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका था. स्थिति को देखते हुए टीम ने खोज अभियान जारी रखा है. मौके पर मौजूद लोग भी बेहद परेशान हैं और लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रेन में आतंकवादी होने की सूचना! पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, जानें फिर क्या हुआ?

परिजन और स्थानीय लोगों को पूरी उम्मीद  

घटना के बाद से स्थानीय लोग सुबह से ही कुएं के पास मौजूद हैं. उनका कहना है कि कुआं काफी गहरा है और पानी बहुत ज्यादा है, इसी वजह से बचाव कार्य में बेहद समय लग रहा है. कई लोगों का मानना है कि कुआं पूरी तरह खाली कर पाना मुश्किल है, लेकिन वे SDRF टीम पर भरोसा जताए हुए हैं.

पुलिस ने बताया- टीम लगातार कर रही कोशिश

देहात थाना निरीक्षक जीएस राजपूत ने बताया कि SDRF की टीम निरंतर प्रयास कर रही है. पानी की अधिकता के बावजूद बचाव कर्मी पूरी क्षमता के साथ सर्चिंग कर रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. फिलहाल पूरा इलाका चिंतित है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बच्चा सुरक्षित मिल जाए.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले गरमाई सियासत, इन मुद्दों पर सदन में घेरेगी कांग्रेस, हंगामे के आसार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com