विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

ट्रेन में आतंकवादी होने की सूचना! पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, जानें फिर क्या हुआ?

मध्य प्रदेश के दतिया रेलवे स्टेशन पर हीराकुंड एक्सप्रेस में Terrorist Threat की सूचना से हड़कंप मच गया. पुलिस ने Train Security Alert मिलते ही ट्रेन रोककर सघन जांच की और तीन युवकों को हिरासत में लिया. जांच में पता चला कि यह Fake Terror Alert सीट विवाद के कारण दिया था.

ट्रेन में आतंकवादी होने की सूचना! पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, जानें फिर क्या हुआ?

Train Terrorist Threat: मध्य प्रदेश के दतिया रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस को अचानक सूचना मिली कि हीराकुंड एक्सप्रेस में आतंकवादी सवार हैं. कुछ ही मिनटों में पुलिस ने ट्रेन को रोककर तलाशी शुरू कर दी. जांच के दौरान तीन युवकों को हिरासत में लिया गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. हालांकि बाद में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया.

दरअसल, रविवार दोपहर दतिया रेलवे स्टेशन पर माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. पुलिस कंट्रोल रूम को खबर मिली कि हीराकुंड एक्सप्रेस में आतंकवादी यात्रा कर रहे हैं. सूचना इतनी गंभीर थी कि कोतवाली पुलिस तुरंत टीम के साथ स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन को दतिया में रोककर तलाशी शुरू कर दी.

पुलिस ने 35 मिनट तक चली तलाशी, फिर...

ट्रेन रोकने के बाद लगभग 35 मिनट तक पुलिस ने पूरे कोच की सघन जांच की. इस दौरान तीन युवकों को उतारकर हिरासत में ले लिया गया. यात्रियों में हलचल बढ़ गई और हर कोई वजह जानने की कोशिश में लगा रहा. जांच के दौरान सामने आया कि दिल्ली से झांसी जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच सीट को लेकर झगड़ा हुआ था. इसी बीच एक साधु वेश में यात्रा कर रहा व्यक्ति नाराज हो गया और उसने कंट्रोल रूम को फोन कर आतंकवादी होने की झूठी सूचना दे दी.

ये भी पढ़ें- महिला बीएलओ की सरेराह पिटाई का VIDEO! चप्पल दिखाकर दी धमकी, गाली-गलौज कर की हाथापाई

सूचना देने वाले व्यक्ति को पकड़ा

पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया. उसने अपना नाम रमेश पासवान बताया. उसी के बताए अनुसार तीन युवक इशान खान (27), फैजान मंसुरी (21) और एच. विलाल जिलानी (28), निवासी झांसी को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया.

पूछताछ में नहीं मिला कोई संदिग्ध सुराग

पुलिस ने युवकों से पूछताछ की और उनका सामान भी चेक किया. जांच के बाद साफ हो गया कि न तो कोई संदिग्ध गतिविधि थी और न ही कोई आपत्तिजनक सामान मिला. तीनों युवकों को क्लीनचिट देकर छोड़ दिया गया. पूरी जांच पूरी होने के बाद दो बजकर 35 मिनट पर ट्रेन को झांसी के लिए रवाना कर दिया गया. हालांकि घटना के दौरान यात्रियों में डर का माहौल जरूर बना, लेकिन समय रहते पुलिस की कार्रवाई से हालात सामान्य हो गए.

ये भी पढ़ें- जबलपुर से डिंडौरी जा रही बस पलटी, 15 से 20 यात्री घायल; स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com