विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2023

Chhindwara : BSP के जिला अध्यक्ष और पत्नी की क्लीनिक में घुसकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

आरोपी सोनू मालवी का नाम शहर की एक गैंग से जुड़ा हुआ है, जो वारदातों को अंजाम देने में माहिर है. सोनू इस गैंग का खास सदस्य है. इस गैंग का शहर में माफिया राज है.

Chhindwara : BSP के जिला अध्यक्ष और पत्नी की क्लीनिक में घुसकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
छिंदवाड़ा में डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या

Chhindwara Firing News : अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के खमरा रोड पर शनिवार की दोपहर एक युवक ने डॉक्टर दंपति (Doctor Couple Murder) पर पिस्टल से दनादन फायर कर दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई. मृतक डॉक्टर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के जिला अध्यक्ष भी थे. घटना के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया. दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था. वहीं आरोपी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार दंपति डॉ महेश डेहरिया और वंदना डेहरिया की अमरवाड़ा के खमरा रोड पर क्लीनिक है. 

मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय दोनों अपने क्लीनिक में मरीजों का इलाज कर रहे थे. इसी समय सोनू मालवी (27) ने दंपति पर दनादन गोलियां चला दीं. इस घटना में दंपति की मौत हो गई है. घटना के बाद सोनू ने खुद को भी गोली मार ली, जिसमें उसकी हालत भी गंभीर हो गई. गोलीकांड के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया. मौके की स्थिति को भांपते हुए दंपति को जिला अस्पताल रेफर किया गया था. 

यह भी पढ़ें : Chhindwara : मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

कुख्यात गैंग का सदस्य है आरोपी
सबसे बड़ी बात यह कि युवक ने दंपति पर हमला करने के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिसके बाद उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि डॉक्टर को सीने में और उसकी पत्नी को पीठ में एक-एक गोली लगी थी. यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. आरोपी सोनू मालवी का नाम शहर की एक गैंग से जुड़ा हुआ है, जो वारदातों को अंजाम देने में माहिर है. 

यह भी पढ़ें : BJP दोहराएगी 2003 का इतिहास... जन्मभूमि से टिकट दिए जाने पर प्रहलाद पटेल ने जताया आभार

डॉक्टर के पड़ोसी हैं आरोपी के रिश्तेदार
सोनू इस गैंग का खास सदस्य है. इस गैंग का शहर में माफिया राज है. शराब और जुआ इनका मुख्य काम है. खास बात यह है कि इस गैंग के पास इस तरह के हथियार होना आम बात है.

बताया जा रहा है कि गोली दागने वाले युवक के रिश्तेदार डॉक्टर दंपति के घर के पड़ोस में रहते हैं. डॉक्टर की एक बेटी बाहर रहकर पढ़ाई कर रही है. युवक का यहां आना जाना रहता है. इस तरह से युवक डॉक्टर को पहले से जानता था.

गोली कांड के बाद आरोपी ने अपने आपको को भी घायल कर लिया है जिसका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com