विज्ञापन

छिंदवाड़ा में प्रदर्शन के दौरान फायर ब्रिगेड नहीं चली; पुलिस अधिकारी पर मारपीट का आरोप, हड़ताल की चेतावनी

Chhindwara Fire Brigade Dispute: मारपीट की घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारी लामबंद हुए और शाम को कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. नगर निगम कर्मचारी कुलदीप राठौर ने बताया कि “हमने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. ड्यूटी पर तैनात हमारे कर्मचारी के साथ पुलिस प्रशासन ने मारपीट और अभद्रता की है. अगर दोषी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे.”

छिंदवाड़ा में प्रदर्शन के दौरान फायर ब्रिगेड नहीं चली; पुलिस अधिकारी पर मारपीट का आरोप, हड़ताल की चेतावनी
Chhindwara Fire Brigade Dispute: छिंदवाड़ा में प्रदर्शन के दौरान फायर ब्रिगेड नहीं चली; पुलिस अधिकारी पर मारपीट का आरोप, हड़ताल की चेतावनी

Chhindwara News Fire Brigade Dispute: छिंदवाड़ा में 22 फरवरी को भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच हुए उग्र प्रदर्शनों (Protest) और पुतला दहन (Putla Dahan) के बीच एक और विवाद भड़क गया है. आग बुझाने और प्रदर्शन नियंत्रित करने पहुंची नगर निगम (Nagar Nigam) की फायर ब्रिगेड कथित तौर पर मौके पर चालू नहीं हो पाई, जिसके बाद पुलिस विभाग (Police Depatment)  में कार्यरत रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी पर फायरमैन से मारपीट करने का आरोप लगा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे.

देखिए वीडियो

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति काबू में करने के लिए फायर ब्रिगेड को पानी की बौछार चलाने के निर्देश दिए गए थे. लेकिन तकनीकी कारणों से वाहन का पानी तुरंत स्टार्ट नहीं हो सका. इसी दौरान पुलिस विभाग के आरआई आशीष तिवारी कथित रूप से नाराज़ हो गए और फायर ब्रिगेड वाहन पर चढ़कर कर्मचारियों से बहस करने लगे. आरोप है कि कहा‑सुनी बढ़ने पर उन्होंने एक फायरमैन को थप्पड़ मार दिया और गुस्से में अपना हेलमेट नीचे फेंक दिया. यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

नगर निगम कर्मचारी भड़के, कोतवाली में शिकायत

मारपीट की घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारी लामबंद हुए और शाम को कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. नगर निगम कर्मचारी कुलदीप राठौर ने बताया कि “हमने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. ड्यूटी पर तैनात हमारे कर्मचारी के साथ पुलिस प्रशासन ने मारपीट और अभद्रता की है. अगर दोषी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे.”

पुलिस बोली : वीडियो की होगी जांच

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों की शिकायत प्राप्त हो गई है. उनका कहना है कि “मारपीट के वीडियो की जांच की जाएगी और जो भी उपयुक्त कार्रवाई होगी, वह की जाएगी.”

यह भी पढ़ें : मैहर में कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम में आग; यातायात प्रभारी झुलसे, SP ने कहा कार्रवाई करेंगे

यह भी पढ़ें : New Train Launch: भोपाल से धनबाद व चोपन के लिए दो नई ट्रेन; CM मोहन और केंद्रीय रेल मंत्री करेंगे शुरुआत

यह भी पढ़ें : Water Conservation: जल संकट का देसी फॉर्मूला; कोरिया का 5% मॉडल अब पूरे भारत में लागू होने की तैयारी

यह भी पढ़ें : Cyber ​​Fraud: शिवपुरी में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़; लग्जरी कारें व करोड़ों की संपत्ति बरामद, ऐसे फंसाते थे

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close