विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 10, 2023

छतरपुर पुलिस ने सात गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को ढूंढ़ निकाला, कामयाब हुआ 'ऑपरेशन मुस्कान'

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि पिछले कई दिनों से लापता लड़कियों के मामले लंबित चल रहे थे, जिनकी समीक्षा कर पुन: इस अभियान को गति दी गई, जिसके चलते पिछले दो दिनों में छतरपुर पुलिस को 7 नाबालिग लड़कियों को बचाने में सफलता मिली.

Read Time: 2 min
छतरपुर पुलिस ने सात गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को ढूंढ़ निकाला, कामयाब हुआ 'ऑपरेशन मुस्कान'
पुलिस ने पिछले 1 साल के दौरान गायब हुई 7 नाबालिग लड़कियों को ढूंढ निकाला है.
छतरपुर:

छतरपुर पुलिस को गायब हुई नाबालिग लड़कियों को खोजने में बड़ी कामयाबी मिली है. मध्य प्रदेश पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' के अंतर्गत पुलिस ने छतरपुर जिले में पिछले 1 साल के दौरान गायब हुई 7 नाबालिग लड़कियों को ढूंढ निकाला है. छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. ऑपरेशन में सिविल लाइन, नौगांव, गुलगंज, भगवां, चंदला और बमीठा थाने की पुलिस शामिल थी. इस दौरान पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों से नाबालिग लड़कियों को ढूंढ़ा और उन्हें छतरपुर ले आई.

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि पिछले कई दिनों से लापता लड़कियों के मामले लंबित चल रहे थे, जिनकी समीक्षा कर पुन: इस अभियान को गति दी गई, जिसके चलते पिछले दो दिनों में छतरपुर पुलिस को 7 नाबालिग लड़कियों को बचाने में सफलता मिली. उन्होंने बताया कि जो नाबालिग लड़के और लड़कियां किसी कारण घर से गायब हैं या कई बार लड़के व लड़कियां किसी के बहकावे में आकर घर से भाग जाते हैं, ऐसे नाबालिग बच्चों को बचाने के लिए छतरपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत अभियान चलाया गया और 7 नाबालिग लड़कियों को बचाने में सफलता हासिल की.

क्या है 'ऑपरेशन मुस्कान'?

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश से पूरे प्रदेश भर में 'ऑपरेशन मुस्कान' चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश भर में घरों से गायब हुए नाबालिग लड़के व लड़कियों को ढूंढ कर परिजनों तक पहुंचाना है.

ये भी पढ़ें - इमरती देवी की डबरा को नया जिला बनाने की मांग, पूर्व मंत्री ने बताया किस वजह से नहीं हो सका विकास

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close